Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री की पहल पर जिला जेल राजनांदगांव में महाकुंभ स्नान का विशेष आयोजन

– जेल में निरूद्ध 358 बंदियों ने प्रयागराज से लाए गंगा जल की पूजा-अर्चना की एवं किया स्नान
– बंदियों के आस्था को जीवंत रखने एवं उनके जीवन में सकरात्मक परिवर्तन लाने के लिए की गई अनोखी पहल
राजनांदगांव 25 फरवरी 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री श्री विजय शर्मा की पहल पर जिला जेल राजनांदगांव में महाकुंभ स्नान का विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर आत्मशुद्धि और नैतिक उत्थान के लिए 358 बंदियों ने प्रयागराज से लाए गंगा जल की पूजा-अर्चना की एवं स्नान किया। इस अवसर पर बंदियों में उत्साह रहा। बंदियों ने इस स्नान के माध्यम से मानसिक और आध्यात्मिक शांति की प्राप्ति की आशा व्यक्त की। कैदियों के बीच धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व को बढ़ावा देने के लिए जेल प्रशासन द्वारा महाकुंभ स्नान के आयोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी। शासन की इस अनोखी पहल से सभी बंदियों में हर्ष का वातावरण दिखा एवं काफी उत्सुकता एवं प्रसन्नता से बंदियों ने महाकुंभ स्नान किया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री अक्षय सिंह राजपूत, सहायक जेल अधीक्षक सुश्री पूजा तिवारी एवं जेल के सभी स्टॉफ उपस्थित थे।
जेल अधीक्षक श्री अक्षय सिंह राजपूत ने बताया कि जिला जेल राजनांदगांव में महाकुंभ स्नान का आयोजन कराया गया। प्रयागराज से गंगाजल उपलब्ध कराया गया है। समस्त बंदियों ने पूजा की और स्नान किया तथा उनमें एक सकारात्मकता दिखी है। उनके मन में यह बात थी कि वे महाकुंभ में शामिल होने प्रयागराज नहीं जा पा रहे है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए जेल में निरूद्ध 358 बंदियों के लिए यह विशेष आयोजन किया गया। पुलिस विभाग द्वारा सुधारात्मक सेवाओं पर कार्य किया जा रहा है। जेल बंदियों को अपराध की दुनिया से दूर कर सुधारात्मक क्षेत्र में लाना है। उनकी आस्था को जीवंत रखना एवं उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए यह पहल की गई है।

  • Related Posts

    चिरायु योजना बनी वरदान, गंभीर रीढ़ की बीमारी से जूझ रहे दुर्गा और मिथिलेश को मिला नया जीवन

    राजनांदगांव 12 सितम्बर 2026। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले के दो बच्चों को गंभीर बीमारी से उबरकर स्वस्थ एवं सामान्य जीवन की ओर बढऩे का…

    Read more

    मॉय भारत पोर्टल पर युवाओं से पंजीयन करने की अपील

    राजनांदगांव 12 सितम्बर 2026। भारत सरकार के युवा कल्याण कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा विकसित मॉय भारत (मेरा युवा भारत) डिजिटल मंच के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण, स्वयंसेवा,…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात