
राजनांदगांव 12 सितम्बर 2026। भारत सरकार के युवा कल्याण कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा विकसित मॉय भारत (मेरा युवा भारत) डिजिटल मंच के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण, स्वयंसेवा, कौशल विकास, नेतृत्व विकास, अनुभवात्मक शिक्षण, इंटर्नशिप एवं विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों से जोड़ा गया है। छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा रोजगार कार्यालय में पंजीकृत 15 से 29 आयु वर्ग के सभी युवाओं को मॉय भारत पोर्टल पर पंजीयन करने की अपील की गई है।








