Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में पर्यटन में निवेश के अनंत अवसर और असंख्य संभावनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राजनीतिक क्षेत्र में नहीं होता तो आज टूरिज्म श्रेत्र में व्यवसाय कर रहा होता:केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत
निवेशकों को सभी सुविधाएं, लाभ और सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध: राज्य मंत्री श्री लोधी
अगले महीने पूरे परिवार के साथ मध्यप्रदेश घूमने आऊंगा, एमपी सुंदर, विलक्षण और अद्भुत : अभिनेता श्री पंकज त्रिपाठी
पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में मिले 4468 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव
जीआईएस में टूरिज्म समिट में निवेशकों और उद्योगपतियों ने जाने निवेश के अवसर और संभावनाएं
भोपाल । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में पर्यटन में निवेश के अनंत अवसर और असंख्य संभावनाएं मौजूद है। पर्यटकों में निवेशकों के लिए सभी सुविधाएं और हर पर्यटक के लिए कुछ न कुछ खास अगर किसी प्रदेश में है तो वह मध्यप्रदेश है। प्रदेश में पर्यटन के बढ़ते हुए अवसरों और निवेश को देखते हुए मुझे विश्वास है कि आगामी समय में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट सिर्फ पर्यटन पर होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जीआईएस के दौरान टूरिज्म समिट को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन अधोसंरचनाओं और सुविधाओं के विकास, कनेक्टिविटी बढ़ाने और पर्यटकों को अविस्मरणीय पर्यटन अनुभव प्रदान करने के सतत प्रयास किए जा रहे है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पर्यटकों में विश्वास बढ़ाने के लिए नियमित वायु सेवा का संचालन शासन के निर्देशानुसार किया जा रहा है। सामान्य यात्रियों के लिए उचित दरों पर हवाई सेवा के अलावा आयुषमान कार्ड धारकों के लिए निःशुल्क और एम्बुलेंस की सुविधा प्रदेश में उपलब्ध है। वन्यजीव पर्यटन का अनुभव कराने के साथ साथ यहां पर्यावरण संरक्षण और सहअस्तित्व की अवधारणा पर कार्य किया जाता है। वन्यजीव बिना डर के गांव में विचरण करते हुए नजर आते है। श्योपुर में चीते आसपास के गांव में तो बाघ भोपाल में शहरी इलाकों में विचरण करते हुए दिखते है। पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटन ऐसा सिर्फ मध्यप्रदेश में संभव है। मध्यप्रदेश चीता, बाघ, घड़ियाल, तेंदुआ के साथ वल्चर स्टेट भी है। टाइगर रिजर्व की संख्या में भी वृद्धि हो रही हैं।
केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आने वाले समय में भारत के विकास में योगदान देने वाले तीन क्षेत्रों टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल और टूरिज्म को बताया है। वर्ष 2047 तक भारत की जीडीपी में पर्यटन का योगदान बढ़कर 10% से अधिक होगा। भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। इस वर्ष बजट में इनकम टैक्स में छूट दिए जाने से मध्यम वर्ग में खर्च करने की सीमा बढ़ी है। इसका सीधा लाभ पर्यटन श्रेत्र को मिलेगा। जिसे देश और प्रदेश में बढ़ती हुई घरेलू पर्यटकों की संख्या के रूप में देखा जा सकता हैं। इन्हीं सब परिस्थितियों को देखते हुए मध्यप्रदेश में टूरिज्म के श्रेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं है। अगर राजनीतिक क्षेत्र में नहीं होता तो आज टूरिज्म श्रेत्र में व्यवसाय कर रहा होता। केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत ने सभी निवेशकों को आमंत्रित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश अपार संभावनाओं के द्वार पर खड़ा है। यहां जो भी अवसर मिले वहां निवेश करें। मेरा विश्वास है कि आपका निवेश आपको निराश नहीं करेगा।
संस्कृति, पर्यटन एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि मध्यप्रदेश ने पर्यटन के श्रेत्र में निवेशकों के लिए आकर्षक नीतियां बनाई है। हम निवेशकों को सभी सुविधाएं, लाभ और सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही अब मध्यप्रदेश फिल्म निर्माण का सबसे उपयुक्त स्थान बन गया है। अभी हाल में ही कई ब्लॉकबस्टर फिल्म मध्यप्रदेश में शूट हुई है। राज्य मंत्री श्री लोधी ने सभी निवेशकों, उद्योगपतियों और पर्यटकों को मध्यप्रदेश में पर्यटन और निवेश के लिए आमंत्रित किया।
अभिनेता श्री पंकज त्रिपाठी ने मध्यप्रदेश में शूटिंग के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि करीब 20 वर्ष पहले एक फिल्म में मध्यप्रदेश में गाइड की भूमिका निभाई थी। उस वक्त मैने एमपी की खूबसूरती देखी। तब से एमपी से प्यार हो गया। एमपी से जुड़ाव पहले से था और ब्रांड एम्बेसडर बाद में बना। घरेलू पर्यटकों को बताना होगा कि पर्यटन के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं है, सब कुछ एमपी में ही है। मैं खुद अगले महीने पूरे परिवार के साथ मध्यप्रदेश घूमने आऊंगा। मध्यप्रदेश से हृदय से जुड़ा हुआ हूं। एमपी सुंदर, विलक्षण और अद्भुत है
प्रमुख सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग और प्रबंध संचालक म.प्र. टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने प्रदेश में पर्यटन की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विशेषताओं, पर्यटन परियोजनाओं और निवेश के अवसरों पर प्रेजेंटेशन दिया। पर्यटन नीति 2025 और फिल्म पर्यटन नीति 2025 के तहत निवेशकों को मिलने वाले आकर्षक लाभ, अनुमति के लिए पारदर्शी और सिंगल विंडो सिस्टम, उपलब्ध लैंड पार्सल, अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट, रोड रेल और एयर कनेक्टिविटी आदि के साथ आगामी पीपीपी प्रोजेक्ट्स आदि को विस्तार से समझाया।
अध्यक्ष, एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पद्मश्री अजीत बजाज, , कार्यकारी उपाध्यक्ष इंडियन होटल्स कंपनी लि. श्री रोहित खोसला, इतिहासकार पद्मश्री के.के. मोहोम्मद, हेड कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन्स एंड कॉर्पोरेट एफेयर्स मेक माई ट्रिप श्री समीर बजाज, निदेशक जेहनुमा होटल्स श्री अलि राशिद, अभिनेता श्री विजय विक्रम सिंह भी विशेष रूप से मौजूद थे। अपर प्रबंध संचालक सुश्री बिदिशा मुखर्जी ने आभार व्यक्त किया।
केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत और राज्यमंत्री श्री लोधी की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र के विस्तार और सुविधाएं विकसित करने के उद्देश्य से एमपी टूरिज्म बोर्ड द्वारा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) में 6 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में मिले 4468 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव
राज्य में पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में कुल 4468 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। यह निवेश राज्य में क्रूज पर्यटन, फिल्म निर्माण, होटल-रिजॉर्ट निर्माण, वाटर पार्क, गोल्फ कोर्स, अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट जैसी परियोजनाएं के साथ ही पर्यटन सुविधाओं में विस्तार के लिये प्रस्तावित है। इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) द्वारा विभिन्न नेशनल पार्क, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर में होटल्स की स्थापना के लिए 1960 करोड़ का निवेश प्रस्ताव, अयोध्या क्रूज लाइन्स द्वारा 100 करोड़ रुपये की लागत से क्रूज पर्यटन परियोजना, नॉलेज मरीन एंड इंजीनियरिंग वर्क्स लिमिटेड (KMEW) द्वारा 70 करोड़ रुपये में क्रूज पर्यटन परियोजना, ट्रेजर ग्रुप इंदौर द्वारा अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट्स में 600 करोड़ रुपए का निवेश, फिल्म क्षेत्र में अमेज़न प्राइम, Zee5 इत्यादि द्वारा 300 करोड़ रूपये के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए है।

  • Related Posts

    सरदार सरोवर परियोजना पर हुए ऐतिहासिक समझौते से सहकारी संघवाद होगा सुदृढ़ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    अब प्रदेश को करना होगा केवल 231.80 करोड़ रुपये का भुगतान   भोपाल (IMNB NEWS AGENCY)   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के…

    Read more

    मंत्रि-परिषद ने प्रदेश में अधोसंरचनात्मक विकास और पुनर्वास कार्यों के लिये दी 2,300 करोड़ रूपये की स्वीकृति

    मुख्यमंत्री स्कूटी योजना को 2031 तक निरंतर रखे जाने के लिए 495 करोड़ रूपये की मंजूरी नमो हरित नगर योजना के लिये 100 करोड़ रूपये की स्वीकृति मध्यप्रदेश उपार्जित गेहूँ,चना,…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध