Ro no D15139/23

किसानों का बनेगा डिजिटल फार्मर आईडी किसानों को मिलेगा 11 अंकों का पहचान पत्र

किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, आदि अन्य योजनाओं का मिलेगा लाभ
कलेक्टर ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि सभी पात्र किसान अपना डिजिटल फार्मर आईडी अनिवार्य रूप से बनवा ले

जशपुरनगर 27 फरवरी 25/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में डिजिटल कांति लाने की पहल की जा रही है। एग्रीटेक परियोजना के तहत जिले के हर किसान की डिजिटल फार्मर आईडी (किसान कार्ड) बनाई जा रही है साथ ही कृषि भूमि को आधार से भी लिंक किया जायेगा।

राज्य शासन इसके जरिए किसानों को कृषि योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, उर्वरक अनुदान, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, कृषि यंत्र अनुदान आदि सभी का पारदर्शी रूप से कृषकों को योजना का सीधा लाभ मिलेगा। एग्रीटेक परियोजना के तहत सभी किसानों का पंजीयन कर उनका डिजिटल अकाउंट बनाया जायेगा।

इसमें किसानों की भूमि, फसल, सब्सिडी पर उपलब्ध कराये जा रहे बीज खाद, कृषि यंत्र व किसान सम्मान निधि की जानकारी दर्ज की जायेगी। लोक सेवा केन्द्र के ऑपरेटरों एवं कृषि विभाग के मैदानी अधिकारियों द्वारा जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर फार्मर आईडी बनाई जाएगी, एग्री स्टेक पोर्टल पर कृषक स्वयं पंजीयन कर सकते हैं अथवा अपने निकटतम लोक सेवा केन्द्र में जाकर पंजीयन करा सकते हैं। फार्मर आईडी बनवाने के लिए किसान को अपने सभी कृषि भूमि का बी-1, खसरा, ऋण पुस्तिका और आधार से लिंक मोबाईल नम्बर (जिसमें आधार सत्यापन ओटीपी प्राप्त होती हो) कि आवश्यकता होगी।

किसान को मिलेगा 11 अंकों की पहचान

किसानों को आधार आधारित 11 अंकों की एक यूनिक फार्मर आईडी (विशिष्ट किसान आईडी) मिलेगी, जिससे किसान डिजिटल रूप से अपनी पहचान प्रमाणित कर सकेंगे। इसकी सहायता से कृषक विवरण, कृषि भूखण्ड के जीपीएस. निर्देशांक, बोई गई फसल के विवरण को डिजिटल रूप से संकलित दिया जा सकेगा।

किसानों को इन कार्यों में होगी आसानी

किसानों को मिलेगा 11 अंकों की पहचान पत्र

किसानों को कृषि योजनाओं का लाभ, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट का भी मिलेगा लाभ

कलेक्टर ने अपील करते हुए कहा कि सभी पात्र किसान अपना डिजिटल फार्मर आईडी अनिवार्य रूप से बनाकर रख लें

कृषि ऋण आवेदन, कृषि योजनाओं का लाभ, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि लाभ, किसान क्रेडिट कार्ड आवेदन। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आगामी किस्त का हस्तांतरण फार्मर आईडी (किसान कार्ड) के आधार पर किया जाएगा। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने समस्त किसानों से अपील करते हुए कि वे शीघ्र ही स्वयं अथवा लोक सेवा केन्द्र से एग्रीटेक पोर्टल पर पंजीयन करावें।

  • Related Posts

    जिला पंचायत सीईओ  अभिषेक कुमार ने यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के अंतर्गत प्राचार्यों की मासिक समीक्षा बैठक ली

      सेवा संकल्प अभियान और विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2027 के लिए दिए विस्तृत दिशा-निर्देश जशपुरनगर 11 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर जिला पंचायत के…

    Read more

    प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभान्वित हितग्राहियों ने किया गृह प्रवेश

    जशपुरनगर 11 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। जिले में…

    Read more

    NATIONAL

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा