Ro no D15139/23

जिला पंचायत सीईओ  अभिषेक कुमार ने यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के अंतर्गत प्राचार्यों की मासिक समीक्षा बैठक ली

 
सेवा संकल्प अभियान और विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2027 के लिए दिए विस्तृत दिशा-निर्देश

जशपुरनगर 11 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों की मासिक समीक्षा बैठक ली। बैठक में विद्यालयों में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, शैक्षणिक प्रगति, मूल्यांकन परिणाम तथा अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग की आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के प्रदर्शन में सुधार सहित विभिन्न बिंदुओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों एवं युवाओं का विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के लिए अधिक से अधिक पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता पर जोर देते हुए आगामी सेवा संकल्प अभियान की जानकारी दी तथा विद्यालय स्तर पर किए जाने वाले कार्यों के संबंध में प्राचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  बैठक में उन्होंने विद्यार्थियों की अपार आईडी एवं जाति प्रमाण पत्र की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही अगस्त माह में विद्यालयों में किए गए पौधारोपण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए ।
यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी श्री विनोद कुमार गुप्ता ने विद्यालयवार विद्यार्थियों की उपस्थिति, अगस्त माह के मासिक मूल्यांकन, विद्यालयों में कराए गए प्रायोगिक कार्य, विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार तथा अवंती पोर्टल के माध्यम से जेईई एवं नीट परीक्षा की तैयारी की स्थिति की जानकारी दी। बैठक में अपेक्षाकृत शैक्षणिक सहयोग की आवश्यकता वाले विद्यार्थियों की नियमित दैनंदिनी के अवलोकन तथा कक्षा में उनकी नियमित सहभागिता और कार्य सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा की गई। जिला पंचायत सीईओ ने निर्देशित किया कि मासिक मूल्यांकन के आधार पर ऐसे विषयों एवं अवधारणाओं की पहचान की जाए, जिनमें अधिक संख्या में विद्यार्थियों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा है। इसके बाद संबंधित विषयों की कठिन अवधारणाओं को पुनः स्पष्ट करते हुए रेमेडियल टीचिंग के माध्यम से विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता और शैक्षणिक परिणामों में सुधार लाया जाए। उन्होंने विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नियमित निगरानी, विद्यार्थियों की प्रगति का सतत मूल्यांकन तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी, शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्य, यशस्वी जशपुर के श्री अवनीश पांडेय, श्री संजय दास सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    हर पात्र परिवार को समय पर और पूरा राशन मिले, किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *विशेष पिछड़ी जनजातियों की बसाहटों में राशन वितरण की नियमित निगरानी के निर्देश*   *आमानारा में पहाड़ी कोरवा परिवारों को राशन नहीं मिलने की शिकायत को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से…

    Read more

    निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा से कोई समझौता नहीं, अधिकारियों को कार्य संस्कृति में बदलाव के निर्देश

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश, कार्यों में प्रगति नहीं होने पर पर होगी कार्रवाई*   *विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन का असर…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत