Ro no D15139/23

बजट राज्य को तेजी से विकास के पथ पर ले जाने और 2030 के लक्ष्यों की ओर अग्रसर करने का संकल्प

बजट ‘गतिÓ गुड गवर्नेंस, अधोसंरचना, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल ग्रोथ पर केन्द्रित
– राजनांदगांव जिले में बजट को लेकर जनमानस में हर्ष व्याप्त
– कृषक प्रज्ञानंद मौर्य एवं गोवर्धन साहू ने कृषक उन्नति योजना के तहत 10 हजार करोड़ रूपए की घोषणा किए जाने पर खुशी जाहिर की
– प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री सचिन अग्रहरि ने बजट में पत्रकार सम्मान निधि की राशि दोगुना करने पर प्रसन्नता व्यक्त की
– बजट में रखा गया सभी वर्गों का ध्यान
– ज्ञान के लिए गति की ओर अग्रसर समावेशी बजट : घमेन्द्र साहू
– शासकीय सेवकों को केन्द्रीय कर्मचारियों के बराबर 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता की घोषणा होने पर श्री सतीश ब्यौहारे ने मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष एवं वित्त मंत्री को दिया धन्यवाद
– शासकीय सेवकों को 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता सौगात की घोषणा से समस्त अधिकारी-कर्मचारियों में उत्साह एवं खुशी
– जिले में एक नये 500 सीटर आवासीय स्कूल भवन का प्रावधान
राजनांदगांव 03 मार्च 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार के दूसरे साल का बजट विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस वर्ष का बजट ‘गतिÓ गुड गवर्नेंस, अधोसंरचना, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल ग्रोथ पर केन्द्रित है। यह राज्य का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। राजनांदगांव जिले में बजट को लेकर जनमानस में हर्ष व्याप्त है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि बजट से विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह बजट राज्य को तेजी से विकास के पथ पर ले जाने और 2030 के लक्ष्यों की ओर अग्रसर करने का संकल्प है। यह नवाचार, अधोसंरचना और समावेशी विकास को प्राथमिकता देने वाला बजट है, जो राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम केसला के कृषक श्री प्रज्ञानंद मौर्य ने बजट में कृषक उन्नति योजना के तहत 10 हजार करोड़ रूपए की घोषणा किए जाने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन किसानहितैषी है और लगातार कृषकों के लाभ के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कृषि पंपों के विद्युतीकरण के लिए 50 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। इससे किसानों को किसानों को खेती-किसानी में बहुत फायदा मिलेगा। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत 600 करोड़ रूपए के प्रावधान किए जाने पर शासन की प्रशंसा की। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मोखला के किसान श्री गोवर्धन लाल साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने किसान भाईयों के लिए अच्छा बजट पेश किया है। किसान, महिला, व्यापारी सभी वर्गों के लिए बड़ा बजट प्रस्तुत किया गया है। वही कृषक उन्नति योजना के तहत 10 करोड़ रूपए का प्रावधान करने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।
प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री सचिन अग्रहरि ने इस बजट में पत्रकार सम्मान निधि की राशि दोगुना करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा पत्रकारों के हित को ध्यान में रखते हुए एक अच्छी पहल की गई है। बजट से युवाओं में भी खुशी है। राजनांदगांव शहर के बजरंगपुर-नवागांव निवासी श्री घमेन्द्र साहू ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कहा कि छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद यह सबसे बड़ा बजट 1 लाख 65 हजार करोड़ रूपए का बजट है। बजट में अच्छे प्रावधान किए गए हंै। ज्ञान के लिए गति की ओर अग्रसर बजट है, जो समावेशी विकास को प्रदर्शित करता है। राजनांदगांव जिले में एक नये 500 सीटर आवासीय स्कूल भवन के लिए प्रावधान किया गया है तथा नालंदा पुस्तकालय का प्रावधान किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री तथा वित्त मंत्री को साधुवाद दिया। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा सुश्री लता साहू ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हस्तलिखित यह सबसे बड़ा बजट है, जिसमें किसान, बुजुर्ग, महिला, बच्चे सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। बजट में रायपुर में नालंदा पुस्तकालय की स्थापना की जाएगी। वहीं छात्रवृत्ति योजना, केन्द्रीय पुस्तकालय, राज्य छात्रवृत्ति योजना के तहत 150 करोड़ रूपए तथा केन्द्रीय पुस्तकालय के लिए 115 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।
जिला मिशन समन्वयक श्री सतीश ब्यौहारे ने कहा कि बजट में राज्य के शासकीय कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्वि प्रस्तावित की गई है। अब शासकीय सेवकों को 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्राप्त होगा जो केन्द्रीय कर्मचारियों के बराबर है। शासकीय सेवकों को दिए गये सौगात से समस्त अधिकारी-कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है।  छत्तीसगढ़ शासकीय अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन द्वारा मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष एवं वित्तमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।
राजनांदगांव शहर की मोतीपुर निवासी श्रीमती योगिता सेन ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत बजट में 5500 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। महिलाओं के लिए शासन की यह अनोखी योजना उनके आर्थिक सशक्तिकरण एवं विकास की दिशा में महत्वपूर्ण है। इस बजट के माध्यम से महिलाओं को अबाध गति से शासन की इस योजना का लाभ मिलता रहेगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री को शुक्रिया कहा। राजनांदगांव शहर की नंदई चौक निवासी श्रीमती रंजु जाटव ने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए वरदान के समान है। जिससे उन्हें ऊर्जा मिल रही है। नये बजट में महतारी वंदन योजना के तहत 5500 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं को बहुत मदद मिल रही है।

  • Related Posts

    राजनांदगांव संभाग के डाकघरों में अंतर्राष्ट्रीय पार्सल सेवा

    राजनांदगांव 27 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) डाक विभाग द्वारा नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राजनांदगांव संभाग अंतर्गत आने वाले प्रधान डाकघर एवं उपडाकघरों में अंतर्राष्ट्रीय पार्सल,…

    Read more

    उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का नि:शुल्क सोनोग्राफी

    राजनांदगांव 27 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत जिले में गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व देखभाल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक माह की 9…

    Read more

    NATIONAL

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने