Ro no D15139/23

जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

Iran US War: ईरान के साथ जारी युद्ध और मिडिल ईस्ट में बढ़ते सुरक्षा तनाव के बीच, अमेरिका, इजराइल और 7 अरब देशों के शीर्ष सैन्य कमांडरों की जर्मनी में एक निजी बैठक हुई. इस बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति और ईरान से जुड़े घटनाक्रम पर विस्तार से चर्चा हुई. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह जानकारी दो इजराइली अधिकारियों के हवाले से सामने आई है.

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बुलाई बैठक

इस उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के प्रमुख एडमिरल ब्रैड कूपर ने किया था. खास बात यह रही कि बैठक के बारे में किसी भी सहभागी सरकार ने पहले सार्वजनिक घोषणा नहीं की थी. अमेरिका और इजराइल के ईरान के साथ युद्ध की स्थिति में आने के बाद यह इस तरह की पहली उच्चस्तरीय बैठक बताई जा रही है.

कौन-कौन से देश हुए शामिल?

बैठक में इजराइल के साथ सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी शामिल हुए. इस बैठक का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि इनमें से कई अरब देशों के इजराइल के साथ औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं हैं.

अमेरिका ने क्षेत्र से सेना हटाने पर क्या कहा?

एडमिरल ब्रैड कूपर ने बैठक में शामिल सैन्य अधिकारियों को आश्वस्त किया कि ईरान की ओर से अमेरिकी ठिकानों को लगातार निशाना बनाए जाने के बावजूद अमेरिका की फिलहाल मध्य पूर्व से अपनी सैन्य मौजूदगी हटाने की कोई योजना नहीं है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर भी प्लान

बैठक में कूपर ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से समुद्री यातायात बढ़ाने को लेकर अमेरिका की रणनीति की जानकारी भी साझा की. यह जलमार्ग वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है.

इजराइली सेना ने भी दिया ऑपरेशन अपडेट

इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल इयाल जमीर ने बैठक में इजरायल की विभिन्न मोर्चों पर चल रही सैन्य कार्रवाइयों के बारे में विस्तृत जानकारी दी. बैठक में मध्य पूर्व के बदलते सैन्य और सुरक्षा समीकरणों पर भी चर्चा हुई.

UAE के साथ इजराइल का डिफेंस कोऑपरेशन

युद्ध के दौरान इजराइल ने UAE और अमेरिका के साथ कई स्तरों पर सहयोग किया है. इजराइली अधिकारियों के मुताबिक, इजराइल ने UAE में अपना Iron Dome एयर डिफेंस सिस्टम भी तैनात किया और खुफिया, निगरानी तथा टोही (ISR) से जुड़ी महत्वपूर्ण सहायता उपलब्ध कराई.

हूती हमलों से बढ़ी चिंता

यह बैठक ऐसे समय हुई है जब सऊदी अरब पर हूती हमलों में तेजी और बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास क्षेत्रीय नियंत्रण को लेकर चिंताएं बढ़ी हुई हैं. इससे लाल सागर और मध्य पूर्व की सुरक्षा स्थिति और जटिल हो गई है.

  • Related Posts

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    बात वर्ष 2009-10 की है. अमेरिका में पढ़ाई करने वाली एक लड़की छुट्टियों में भारत आयी थी. उसे कॉलेज का प्रोजेक्ट ऑनलाइन सबमिट करना था. इंटरनेट की स्लो स्पीड की…

    Read more

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    आज भारत का राजनीतिक नक्शा जितना स्वाभाविक लगता है, 1947 में वैसा बिल्कुल नहीं था. सैकड़ों रियासतें, बंटवारे की त्रासदी और सत्ता के अलग-अलग केंद्रों के बीच एक सवाल खड़ा…

    Read more

    NATIONAL

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

    UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

    आज ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में विपक्ष की हुंकार; राहुल गांधी बोले- लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

    आज ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में विपक्ष की हुंकार; राहुल गांधी बोले- लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम