Ro no D15139/23

भावना बोहरा के नेतृत्व में भाजपामय हुआ पंडरिया, जनपद चुनाव में भाजपा अधिकृत प्रत्याशी चुने गए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष

आज जनपद पंचायत पंडरिया में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपना परचम लहराया है। विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में इस बार पंडरिया विधानसभा के नगर पालिका व दोनों पंचायतों में भाजपा अध्यक्षों की जीत के साथ ही जनपद पंचायत पंडरिया में भी भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती नंदिनी साहू जनपद अध्यक्ष एवं भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी श्री छत्रकिशोर तिवारी जनपद उपाध्यक्ष चुने गए। अध्यक्ष पद हेतु नंदिनी साहू के समर्थन में 25 में से 19 सदस्यों ने अपनी सहमती दी वहीं उपाध्यक्ष पद हेतु छत्रकिशोर तिवारी के समर्थन में 23 में से 18 सदस्यों ने समर्थन दिया।

इस अवसर पर बातचीत के दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनपद पंचायत पंडरिया की अध्यक्ष नंदिनी साहू एवं उपाध्यक्ष छत्रकिशोर तिवारी को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा ही महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है। एक महिला होने के नाते मुझे इस बात पर गर्व हो रहा है कि पंडरिया विधानसभा अंतर्गत नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई में भाजपा की महिला प्रत्याशी अध्यक्ष चुनी गई और जनपद पंचायत अध्यक्ष के रूप में भी एक महिला को नेतृत्व करने का अवसर मिला है।पंडरिया विधानसभा की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपना जो अपार समर्थन दिया है उसके लिए मैं हृदय से उनका आभार व्यक्त करती हूँ। आज महिलाओं को प्रोत्साहित करने के साथ ही भाजपा उन्हें अपने क्षेत्रों का नेतृत्व करने का भी अवसर दे रही है इसका प्रत्यक्ष प्रमाण आप सभी के सामने हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जनता ने विगत 14 महीनों में भाजपा सरकार के सुशासन को देखा है, योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर दिखाई दे रहा है, पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन में ठप्प पड़े कार्यों को गति देने का काम भाजपा ने किया है इसके प्रति जनता ने भी अपना विश्वास जताया है और पूरे प्रदेश में भाजपा को नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपना समार्थन देकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाई है। भाजपा ने मोदी जी की गारंटी में जो वादे किये हैं उन्हें पूरा करते हुए आज जनता की सुविधाओं एवं क्षेत्र के विकास हेतु अनवरत कार्य कर रही है और अब यह विकास कार्य ट्रिपल इंजन की रफ़्तार से होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास हेतु भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है और बजट 2025-26 में भी हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं, अधोसंरचनाओं के निर्माण, सुगम आवागमन, सड़क,बिजली,स्वच्छ पेयजल, किसानों को आर्थिक संबल, महिलाओं को महतारी वंदन योजना से आर्थिक सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण प्रावधान किये हैं जिससे निश्चित ही हमारे ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।

बताते चलें की खुद भावना बोहरा ने इस बार नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अग्रणी भूमिका निभाते हुए सभी क्षेत्रों में चुनाव प्रचार-प्रसार किया वहीं उनके सामाजिक कार्यों और क्षेत्र के विकास हेतु किये गए जनहित के कार्यों से जनता के मध्य एक सकारात्मक सन्देश गया है और नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है।

  • Related Posts

    भोरमदेव में महाचतुर शुद्धि सहस्र कलशम्: दुर्लभ वैदिक एवं शैव आगम अनुष्ठानों से जागृत हुई आध्यात्मिक ऊर्जा

    कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ के ‘खजुराहो’ के नाम से प्रसिद्ध ऐतिहासिक भोरमदेव महादेव मंदिर में श्री महा दिव्य देशम् फाउंडेशन (एसएमडीडीएफ) एवं भोरमदेव सनातन तीर्थ समिति, कबीरधाम के संयुक्त…

    Read more

     ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर में ‘महाचतुर शुद्धि सहस्र कलशम्-2026’ का दूसरा दिन संपन्न

    एकादश रुद्राभिषेक, कूष्माण्डी एवं तिल होमम तथा उमामहेश्वर होमम से गूंजा देवालय   *कवर्धा।* छत्तीसगढ़ के ‘खजुराहो’ के नाम से विख्यात कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक एवं प्राचीन भोरमदेव महादेव मंदिर…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends