Ro no D15139/23

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 से न केवल भारत बल्कि प्रदेश के छोटे निवेशकों का भी बढ़ा है आत्मविश्वास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

गेंहू में समर्थन मूल्य में वृद्धि और धान पर प्रोत्साहन राशि से प्रसन्न हैं किसान
उत्साह और उमंग से मनाएं गुड़ी पड़वा
जय गंगा जल संवर्धन अभियान 30 मार्च से 30 जून तक चलेगा प्रदेश में
सभी मंत्री प्रभार के जिलों में करें तैयारियों की समीक्षा
मुख्यमंत्री का जीआईएस के सफल आयोजन के लिए मंत्रि-परिषद के सदस्यों ने किया अभिनंदन
मुख्यमंत्री को प्रभु श्री राम की प्रतिमा और अंगवस्त्रम किया भेंट
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुई मंत्रि-परिषद की बैठक
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट भोपाल से न केवल भारत बल्कि प्रदेश के छोटे से छोटे निवेशकों और प्रदेशवासियों का आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने यूके, जर्मनी, जापान सहित सभी विदेशी मेहमानों, मंत्री गण, विभागीय अधिकारियों और प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सबके सहयोग से हम बेहतर स्थिति में पहुंचे हैं। जीआईएस में उद्योग विभाग में 12.02 लाख करोड़, नवकरणीय ऊर्जा में 5.72 लाख करोड़, खनन एवं खनिज में 3.22 लाख करोड़, शहरी विकास में 1.9 लाख करोड़, ऊर्जा विकास में 1.74 लाख करोड़ रुपए का निवेश प्राप्त हुआ है। औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार, निवेश की प्रगति की निरंतर समीक्षा करेगी। मुख्यमंत्री स्तर से प्रत्येक दो माह में और मुख्य सचिव द्वारा प्रतिमाह समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले मंत्री को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक वंदे-मातरम के गान के साथ प्रारंभ हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मंत्रीगण ने भगवान श्री रामलला की प्रतिमा भेंट कर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सफल और उपलब्धि पूर्ण आयोजन के लिए उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मंत्रालय में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले मंत्रीगण द्वारा अंगवस्त्रम भेंट कर अभिनंदन किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार अपने सभी वादे पूर्ण करने के लिए संकल्पित है। इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य 2600 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है, इसमें 175 रूपये प्रति क्विंटल बोनस है। इससे राज्य सरकार पर 1400 करोड़ रूपए का भार आएगा और लगभग 80 लाख मैट्रिक टन गेहूं का उपार्जन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गेहूं के समर्थन मूल्य को लेकर किसानों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं, गेंहू उपार्जन का यह कार्य 15 मार्च से आरंभ होगा। इसी प्रकार प्रदेश में 6.70 लाख किसानों द्वारा 12.20 लाख हेक्टेयर में धान का उत्पादन किया गया है। धान किसानों को खरीफ वर्ष 2024 के लिये 4000 रुपए प्रति हेक्टेयर प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा। इस पर लगभग 480 करोड़ की राशि व्यय होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मंगलवार को ही 16वें वित्त आयोग का प्रदेश में आगमन हो रहा है, आयोग 6 मार्च को सभी मंत्रीगण से कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में संवाद करेगा। आयोग के सदस्य, निगम, जिला पंचायत सदस्यों और राजनीतिक दलों से भी मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 30 मार्च से 30 जून तक जय गंगा जल संवर्धन अभियान आयेाजित होगा। अभियान में संपूर्ण प्रदेश में जल संरचनाओं का संवर्धन वृहद स्वरूप में किया जाएगा। उन्होंने मंत्रीगण को इस विषय में प्रभार के जिलों में बैठकें लेने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 26 फरवरी से 30 मार्च तक विक्रमोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गुड़ी पड़वा पर्व 30 मार्च को उत्साह और उमंग से मनाने के लिए प्रभार के जिलों में व्यापक तैयारियां की जाएं।

  • Related Posts

    हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संतों , समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, कार्यकर्ताओं और मीडिया के साथियों के साथ खेली होली मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होली मिलन समारोह में सभी को दीं…

    Read more

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास

    परिवार ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का माना आभार भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अल्बानिया के तिराना शहर में आयोजित वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप रैंकिंग सीरीज़ में हिस्सा…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी