Ro no D15139/23

एनएसएस विशेष शिविर का हुआ समापन

स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी गई प्रस्तुत
– ग्रामीणों को पौधरोपण के महत्व, जल और जैव विविधता के संरक्षण के लिए किया गया जागरूक
राजनांदगांव 05 मार्च 2025। पंडित किशोरी लाल शुक्ला उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र पेण्ड्री राजनांदगांव द्वारा ग्राम बरगा में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का समापन पौधरोपण सह विशेष संवाद के साथ संपन्न किया गया। समापन समारोह में महाविद्यालय के  अधिष्ठाता डॉ. उमेश देशमुख मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की शिक्षिका पूजा सिन्हा ने की। इस अवसर पर सरपंच श्री विनोद कुमार कंवर, श्री जागेश्वर और प्रधानपाठक प्रदुमन कुमार साहू उपस्थित थे।
अधिष्ठाता डॉ. उमेश देशमुख ने कहा कि इस प्रकार के शिविर न केवल सेवा और नेतृत्व कौशल विकसित करने में सहायक होते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मेधा शाहा ने स्वयंसेवकों से अपेक्षा जताई कि शिविर में सीखे गए अनुशासन का लाभ परिवार, समाज और राष्ट्र को मिले। शिविर में 101 स्वयंसेवियों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। शिविर के अंतिम दिन स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश को प्रसारित कर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाये गए। ग्रामीणों को पौधरोपण के महत्व, जल संरक्षण और जैव विविधता के संरक्षण पर जागरूक किया गया। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और ग्रामीण विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों ने अपने अनुभव साझा किये और गांव के विकास में युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया। ग्राम बरगा के सरपंच श्री विनोद कुमार कंवर, सभापति श्री जागेश्वर, प्रधानपाठक श्री प्रदुमन कुमार साहू ने विशेष शिविर के आयोजन के लिए कार्यक्रम अधिकारी व स्वयंसेवकों के प्रयास की सराहना की। स्वयंसेविका कलश वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत 268 अभ्यर्थियों को दिया जाएगा नियुक्ति पत्र

    राजनांदगांव 13 सितम्बर 2026। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा 17 सितम्बर 2026 को पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिला राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई एवं मोहला-मानपुर-अम्बागढ़…

    Read more

    दिशा की बैठक 18 सितम्बर को

    राजनांदगांव 13 सितम्बर 2026। सांसद श्री संतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में 18 सितम्बर 2026 को अपरान्ह 12 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री