Ro no D15139/23

सरगुजा जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह एवं उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव चुनें गए

अंबिकापुर 07 मार्च 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत सरगुजा जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस चुनाव में जिले के 14 नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों ने भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया पीठासीन अधिकारी श्री सुनील नायक एवं उप पीठासीन अधिकारी श्रीमती स्वेच्छा सिंह ने संपन्न की।
अध्यक्ष पद पर श्रीमती निरूपा सिंह विजयी
जिला पंचायत सरगुजा के अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती निरूपा सिंह और शिव भरोस बेक ने नामांकन दाखिल किया। दोनों उम्मीदवारों के नामांकन विधिमान्य पाए जाने के बाद मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। मतगणना में शिव भरोस बेक को 05 मत एवं श्रीमती निरूपा सिंह 09 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद के लिए विजयी घोषित हुई।
उपाध्यक्ष पद पर श्री देवनारायण यादव ने जीत दर्ज की
जिला पंचायत सरगुजा के उपाध्यक्ष पद के लिए श्रीमती अनिमा केरकेट्टा और श्री देवनारायण यादव ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन विधिमान्य पाए जाने के बाद मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। मतगणना में श्रीमती अनिमा केरकेट्टा को 03 मत एवं श्री देवनारायण यादव 11 मत  प्राप्त कर उपाध्यक्ष पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया
पीठासीन अधिकारी श्री सुनील कुमार नायक ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह एवं उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव को विजयी निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। आगामी 10 मार्च को जिला पंचायत सदस्यों का प्रथम सम्मिलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य अपने पद की शपथ लेंगे।

  • Related Posts

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने जिले में संचालित एकलव्य, प्रयास एवं कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों के प्राचार्यों एवं अधीक्षकों की ली बैठक

      विद्यार्थियों की शिक्षा, आवासीय व्यवस्था एवं मूलभूत सुविधाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने दिए निर्देश, लापरवाही पर सम्बन्धित पर होगी कार्रवाई बच्चों के साथ नियमित संवाद कर बेहतर…

    Read more

    नुक्कड़ नाटकों से गूंजेगी ‘सेवा’ की गाथा, इन्फ्लूएंसर दिखाएंगे बदलते छत्तीसगढ़ की तस्वीर

      पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तैयारियों की समीक्षा की 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में होंगे विविध आयोजन अम्बिकापुर 09…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर