Ro no D15139/23

नेशनल लोक अदालत का आयोजन , 2 हजार 229 मामलों का हुआ निराकरण

महिला दिवस के अवसर पर आवेदिका चंदा मिश्रा को मिला न्याय

अम्बिकापुर 08 मार्च 2025/ जिले में आयोजित नेशनल लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों का राजीनामा के आधार पर निराकरण किया गया।
जिला न्यायालय और सीतापुर न्यायालय में कुल 2229 मामलों का निराकरण किया गया, जिसमें 45,40,72,93 रुपये का एवार्ड पारित किया गया। वहीं, राजस्व न्यायालय में 3298 मामलों का निपटारा किया गया, जिनमें 1,08,60,070 रुपये का एवार्ड पारित किया गया।
इसके अलावा, किशोर न्याय बोर्ड अंबिकापुर के 71 प्रकरणों का भी राजीनामा के आधार पर निपटारा किया गया।
खंडपीठ क० 01, मान. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंबिकापुर के समक्ष एक महत्वपूर्ण प्रकरण प्रस्तुत हुआ। इस मामले में आवेदिका श्रीमती चंदा मिश्रा ने मोटर दुर्घटना में गंभीर चोटिल होने के कारण मोटर यान अधिनियम, 1988 की धारा-166 के तहत 9,50,000 रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग की थी। इस प्रकरण में बीमा कंपनी, टाटा ए.आई.जी. जनरल इंश्यारेंस लिमिटेड और अनावेदक जयकुमार प्रजापति के खिलाफ मामला दायर किया गया था।
लोक अदालत में महिला दिवस के मौके पर, आवेदिका ने बीमा कंपनी से 4,50,000 रुपये में राजीनामा किया। इस राजीनामा के परिणामस्वरूप, 8 महीने के भीतर इस मामले का समाधान किया जा सका। इसके तहत, बीमा कंपनी को आवेदिका को 4,50,000 रुपये अदा करने का आदेश दिया गया। इसके अलावा, शेष राशि का त्याग करते हुए आवेदिका ने इलाज के खर्च को ध्यान में रखते हुए 3,50,000 रुपये को चेक के माध्यम से नगद अदा करने की अनुमति प्राप्त की। शेष राशि को राष्ट्रीयकृत बैंक में एक साल की सावधि जमा में रखने का आदेश भी दिया गया, ताकि भविष्य में इलाज के लिए इसका उपयोग किया जा सके
नेशनल लोक आयोजन के माध्यम से विवादों का शीघ्र निराकरण करना और न्याय प्रक्रिया को सरल तथा प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है।

  • Related Posts

    राज्य डेयरी उद्यमिता योजना से मनोज कुमार पटेल ने संवारा पशुपालन का व्यवसाय

      दूध उत्पादन से प्रतिदिन ₹1,200 की आय, मेहनत और विभागीय सहयोग से मजबूत हुई आजीविका अम्बिकापुर 07 अक्टूबर 2026/   पशुपालन को स्वरोजगार का माध्यम बनाकर ग्रामीण परिवार अपनी…

    Read more

    सेवा सेतु शिविर में बना जयेश्वर का केसीसी कार्ड, खाद-बीज लेने में होगी आसानी

    दरिमा तहसील में किया था आवेदन, केसीसी कार्ड बनने से कृषि कार्यों के लिए मिलेगी सुविधा सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का हो रहा समाधान’ अम्बिकापुर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस