Ro no D15139/23

5 फन, कवर्धा पंचपति, रमनसिंह का प्रश्न, रोहित शर्मा का वजन, सुंदरानी का वायदा, आवारा कुत्ते को छूट

5 फाॅस होमियोपैथी की बेहतरीन गोलियां हैं, छोटी,मीठी,सफेद। सेहत के लिये मल्टीविटामिन। बुढ़ापे को आगे सरकाने में सक्षम। 5 फाॅस तो नही हम आपके सामने प्रस्तुत कर रहे हैं 5 फ़न।
रेल्वे का नियम लागू कर दिया
पण्डरिया में
बाहर जाना है, रिजर्वेशन कराया, ऐन टाईम पे कुछ कारण हो गया, खुद नहीं जा पा रहे तो रिजर्वेशन केंसल, किसी और को भेजने के लिये रिजर्वेशन नहीं मिल रही, ये पहले सिस्टम था।
अब जनता की सेवा के लिये रेल्वे ने ये सुविधा दी है कि आप नहीं जा सकते तो खून के रिश्ते के किसी रिश्तेदार को सेम टिकट पर भेज सकते हैं।
मसलन कार्यालय में प्रमाण देकर अपनी पत्नी को या आप महिला हैं तो पति को अपने स्थान पर भेज सकते हैं।
कवर्धा के पण्डरिया ब्लाॅक के ग्राम पंचायत परसवारा के चुने गये पंचों और अधिकारियों ने यहां भी रेल्वे का नियम लागू कर दिया। नवनिर्वाचित महिला पंचों की अनुपस्थिति में उनके पतियों को शपथ दिला दी। घर की खेती है।
है न फन। बहरहाल सचिव को वरिष्ठ अधिकारियों ने लापरवाही के आरोप में सस्पेण्ड कर दिया है।
सांप फर्जी या आदमी: रमनसिंह
कोई कहां तक टाले, हर जगह हैं घोटाले। अब तो सांप के काटने पर भी घोटाले सामने आ रहे हैं। बीजेपी एमएलए सुशांत शुक्ला ने आरोप लगाया है कि जशपुर में सांप के काटने पर मिलने वाले मुआवजे में अधिकारियों ने करोड़ों का हेरफेर कर दिया है।
विधायक ने विधानसभा सत्र के दौरान राजस्वमंत्री टंकराम वर्मा से जांच और अपराधियों पर कार्यवाही की मांग करते हुए बताया कि सर्पदंश के इस मामले में फर्जीवाड़ा किया गया है।
इस पर विधानसभा स्पीकर डाॅ रमनसिंह ने चुटकी ली कि फर्जी सांप था कि आदमी।
दोष न दें दोशी
व्यापारी संगठन छत्तीसगढ चेम्बर आफ काॅमर्स के चुनाव हैं। धमाचैकड़ी जारी है। जय व्यापार पैनल के ़जितेन्द्र दोशी ने व्यापार एकता पैनल के नेता और पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी पर वायदा खिलाफी आ आरोप लगाया है। दोशी के अनुसार सुंदरानी ने पुराने संविधान पर चुनाव कराने की अपील की थी और वायदा किया था कि इसमंे आये निर्णय के खिलाफ अपील नहीं करंेगे लेकिन अब चुनाव की तिथि घोषित हो जाने के बाद उद्योग विभाग के पास अपील कर दी है।
अब दोशी को कौन समझाए कि वायदा करके तोड़ देना सफल राजनीति का फार्मूला है इसमें सुंदरानी का दोष नहीं।
वजन, खाकर भी बढ़ा नहीं
पिछले दिनों कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को कुछ यूं कह दिया कि दूसरे कप्तानों की तुलना में आपका वजन कुछ ज्यादा है। थोड़ा वजन कम कीजिये।
गोया के वो कहना चाहते हैं कि आप तो इतनी भागदौड़ करते हैं एक्सरसाईज करते हैं फिर भी वजन इतना अधिक है, नेताओं को दखिये, आराम से ईधर-उधर से माल भसकाते हैं फिर भी वजन किसी को दिखता नहीं।
पालतू कुत्ते को सजाआवारा को छूट
पूरी राजधानी में, पूरे प्रदेश में हर जगह कुत्तों का आतंक है। यहां-वहां, जहां-तहां, मत पूछो कहां-कहां ये विराजमान हैं और इंसान का जीना, चलता दूभर कर रखा है।
भिलाई में एक महिला को यहां-वहां के एक आवारा ने काट लिया तो महिला रो-पीटकर किस्मत को कोसकर रह गयी पर जैसे ही पता चला कि आवारा नहीं प्राईवेट है तो बस कुत्ते के मालिक गोपी नायक के खिलाफ रिपोर्ट करा दी।
यानी यदि कुत्ता आवारा है तो कोई सजा नहीं, प्राईवेट है तो जुर्म कायम।वैसे वैधानिक कार्यवाही से डरे मालिक को डर के साथ खुशी भी है कि चलो कुत्ते के बदौलत पेपरों में नाम तो आया।

जवाहर नागदेव वरिष्ठ पत्रकार, चिंतक, विश्लेषक, मोबा. 9522170700‘बिना छेड़छाड़ के लेख का प्रकाशन किया जा सकता है’

  • Related Posts

    वरलक्ष्मी व्रत में क्या करें और क्या नहीं? मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ध्यान रखें ये बातें

    Varalakshmi Vrat 2026 does and don’ts: वरलक्ष्मी व्रत मां लक्ष्मी की कृपा, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना से रखा जाता है. दक्षिण भारत सहित देश के कई हिस्सों…

    Read more

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

      क्या मिला दोनों को… ? एक परिवार को मौत दूसरे को जेल…. आजीवन कारावास न्याय हुआ तो। फिर कहां गयी रेत… कहां गया धन…. कहां गया रूतबा…। बचा क्या…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक