Ro no D15139/23

सीईओ दिनेश कुमार नाग ने जिला पंचायत कोरबा के नवनिर्वाचित सदस्यों को दिलाई शपथ

नवनिर्वाचित सदस्यों ने विकास के लिए टीम भावना से कार्य करने का लिया संकल्प

कोरबा 11 मार्च 2025/ जिला पंचायत कोरबा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों का प्रथम विशेष सम्मेलन जिला पंचायत सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री दिनेश कुमार नाग ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को उनके पदीय दायित्व की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन कुमार सिंह ने कहा, हम सभी नवनिर्वाचित सदस्य जिले के विकास के लिए मिलकर कार्य करेंगे। टीम भावना से कार्य करते हुए हम ग्रामीण क्षेत्रों की प्रगति को प्राथमिकता देंगे। नवनिर्वाचित सदस्यों ने विशेष सम्मिलन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की उन्नति के लिए जिले के विकास कार्यों को नई दिशा देने का संकल्प लिया।
सीईओ श्री नाग ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस बार जिला पंचायत में चुने गए अधिकांश सदस्य युवा हैं, जिनकी ऊर्जा और नए विचार जिले के विकास में सकारात्मक योगदान देंगे। शपथ ग्रहण समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल, सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया, श्रीमती अनंत सुष्मिता कमलेश, श्रीमती सावित्री अजय कंवर, श्री रज्जाक अली, श्रीमती सुषमा रवि रजक, श्री विनोद कुमार यादव (अधिवक्ता), श्रीमती माया रूपेश कंवर, श्री कौशल नेटी, श्रीमती शांति मरावी, श्री विद्वान सिंह मरकाम, उपसंचालक पंचायत सुश्री जूली तिर्की सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति गठित

      कोरबा, 10 सितम्बर 2026/जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन, कार्ययोजना तैयार करने तथा प्रभावी मॉनिटरिंग…

    Read more

    इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के युवा छात्र-छात्राएं रीजनल कॉन्फ्रेस रायपुर में होंगे सम्मिलित

      कोरबा 10 सितंबर 2026/भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशन में 8 अक्टूबर 2026 को राजधानी रायपुर में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के अंतर्गत रीजनल कॉन्फ्रेस ऑन ईएलसी एंड ईसीआईनेट…

    Read more

    NATIONAL

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा