Ro no D15139/23

आईटीआई करतला में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

कोरबा 11 मार्च 2025/ जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कोरबा द्वारा आई.टी.आई करतला के सहयोग से एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगार पर आधारित योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। शिविर के माध्यम से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम पीएमईजीपी के बारे में छात्र-छात्राओं को संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है। उन्हें बताया गया कि विनिर्माण क्षेत्र में परियोजना लागत का 50 लाख एवं सेवा क्षेत्र में 20 लाख तक की ऋण की सुविधा बैंक के माध्यम से स्वीकृत होने पर ग्रामीण क्षेत्र में 35 प्रतिशत अनुदान एवं शहरी क्षेत्र में 25 प्रतिशत अनुदान की पात्रता दी जाती है। इसमें 18 वर्ष से अधिक के कोई भी व्यक्ति व्यक्तिगत रूप से आवेदन कर सकते हैं।

शिविर में प्रधानमंत्री सूक्ष्म, खाद्य प्रसंस्करण योजना पीएमएफएमई योजना के संबंध में अवगत कराया गया। साथ ही खाद्य पर आधारित उत्पाद जैसे- बड़ी, आचार, पारंपरिक मिठाईयां, ब्रेड, मिक्चर, नमकीन, सेवई, आटा चक्की, हालर मिल, मिनी राईस मिल इत्यादि को योजना में शामिल किए जाने की जानकारी दी गई। जिसमें आवेदन की प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन होने के साथ ऋण स्वीकृति पर 35 प्रतिशत अनुदान की पात्रता का प्रावधान है। शिविर विभाग में संचालित औद्योगिक नीति 2024-30 के अंतर्गत ब्याज अनुदान, स्थायी पूंजी अनुदान, स्टाम्प शुल्क अनुदान, मंडी शुल्क जैसे अनुदान संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के विभागीय अधिकारियों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई साथ ही सफल उद्यमी महिलाओं द्वारा व्यवसाय से जुडे़ हुए अनुभवों के साझा कर युवाओं का मार्गदर्शन किया गया।

  • Related Posts

    ( कोरबा समाचार) धान की एक फसल से आगे बढ़कर वर्ष में दो से तीन फसलें ले रहे गुरुचरण मरार

       उद्यानिकी विभाग की सहायता से अपनाई ड्रिप सिंचाई, प्लास्टिक मल्चिंग और उन्नत खेती कोरबा, 01 अक्टूबर 2026/पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम नगौई बछेरा निवासी किसान श्री गुरुचरण मरार पहले परंपरागत…

    Read more

    अजगरबहार सेवा सेतु शिविर में 107 आवेदन प्राप्त, 66 का मौके पर निराकरण

    पेंशन स्वीकृति आदेश, आयुष्मान कार्ड, फूड बास्केट और अन्य योजनाओं के लाभ हितग्राहियों को प्रदान किए गए कोरबा, 01 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत अजगरबहार में…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग