Ro no D15139/23

होली पर्व को देखते हुए मिलावटी मिठाइयों पर कड़ी नजर, खाद्य सुरक्षा विभाग ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से लिए सेंपल

अम्बिकापुर 11 मार्च 2025/  होली त्योहार के मद्देनजर मिलावटी खोवा एवं गुणवत्ताहीन मिठाइयों की बिक्री की आशंका को देखते हुए कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन, सरगुजा द्वारा सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ एवं अभिहित अधिकारी के निर्देशानुसार जिलेभर में मिठाई दुकानों की कड़ी जांच की जा रही है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.आर. देवांगन, प्रशांत कुमार तिवारी एवं प्रशासनिक टीम द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान मेसर्स नवाज मिल्क पार्लर, अंबिकापुर से गाय का दूध, मेसर्स मां खुडियारानी स्वीट्स से गुलाबजामुन, मेसर्स भंडारी होटल से बेसन लड्डू, मेसर्स श्री श्याम स्वीट्स, रघुनाथपुर से रबड़ी, मेसर्स छाया स्वीट्स, बतौली से चमचम, मेसर्स श्याम स्वीट्स से गोंद लड्डू, मेसर्स वेलकम होटल से खोया एवं मेसर्स महामाया स्वीट्स से पेड़ा का नमूना लिया गया है। इन सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 एवं नियम 2011 के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा, मैरिन ड्राइव स्थित चिकन, मटन एवं मछली बाजार का भी गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान रामस्त चिकन, मटन एवं मछली विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 एवं नियम 2011 की अनुसूची-4 के तहत स्वच्छता एवं स्वास्थ्य मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए ताकि आम जनता को सुरक्षित एवं स्वास्थ्यकर मांस उत्पाद उपलब्ध हो सके।
साथ ही, विभागीय चलित खाद्य प्रयोगशाला (मोबाइल वैन) के माध्यम से बीते दो दिनों में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों की मौके पर ही जांच की गई। खाद्य एवं औषधि प्रशासन का यह सघन निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे मिलावटी एवं संदिग्ध खाद्य पदार्थों के प्रति सतर्क रहें और किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करें।

  • Related Posts

    संभागायुक्त ने संयुक्त जिला कार्यालय का किया निरीक्षण

      विभिन्न शाखाओं में नस्तियों के संधारण एवं कार्यप्रणाली का लिया जायजा ई-ऑफिस प्रणाली का करें अनिवार्य उपयोग – संभागायुक्त अम्बिकापुर 11 सितम्बर 2026/    सरगुजा संभाग के संभागायुक्त श्री…

    Read more

    संभागायुक्त  दुग्गा ने केशवपुर में डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का लिया जायजा

    सर्वे प्रक्रिया परख सावधानी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने के दिए निर्देश अम्बिकापुर 11 सितम्बर 2026/   सरगुजा संभाग के संभागायुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने सूरजपुर जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत