Ro no D15139/23

संभागायुक्त ने संयुक्त जिला कार्यालय का किया निरीक्षण

 
विभिन्न शाखाओं में नस्तियों के संधारण एवं कार्यप्रणाली का लिया जायजा
ई-ऑफिस प्रणाली का करें अनिवार्य उपयोग – संभागायुक्त

अम्बिकापुर 11 सितम्बर 2026/    सरगुजा संभाग के संभागायुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने संयुक्त जिला कार्यालय सूरजपुर का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं की प्रशासनिक कार्यप्रणाली, नस्तियों के संधारण तथा लंबित प्रकरणों के निराकरण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासकीय कामकाज में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालयीन कार्यों में ई-ऑफिस प्रणाली का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने को कहा। संभागायुक्त ने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली के उपयोग से शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं गति बढ़ती है। इसके लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी डिजिटल प्रणाली का नियमित उपयोग सुनिश्चित करें और नागरिकों से संबंधित कार्यों का समयबद्ध निराकरण करें।
संभागायुक्त श्री दुग्गा ने अधीक्षक शाखा का निरीक्षण करते हुए विभिन्न कार्यालयीन कार्यों एवं ई-ऑफिस प्रणाली के संचालन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा  कि कार्यालयीन कार्यों में मैनुअल फाइलों के स्थान पर ई-ऑफिस प्रणाली का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
उन्होंने आवक-जावक शाखा का निरीक्षण करते हुए डाक प्राप्ति एवं प्रेषण की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि कार्यालय में प्राप्त एवं प्रेषित होने वाले समस्त पत्राचार को नियमानुसार ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से संपादित करें, ताकि पत्रों की निगरानी एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित हो सके।
वित्त शाखा के निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने लंबित प्रकरणों की जानकारी ली एवं निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। उन्होंने लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
संभागायुक्त श्री दुग्गा ने अतिरिक्त न्यायालय शाखा का भी निरीक्षण किया तथा लंबित प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने आरबीसी 6-4 सहित विभिन्न लंबित प्रकरणों की भी जानकारी लेते हुए प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
ततपश्चात् उन्होंने भू-अभिलेख, खाद्य विभाग सहित संयुक्त जिला कार्यालय की अन्य शाखाओं का भी भ्रमण किया। उन्होंने शाखा प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी नस्तियों एवं अभिलेखों का व्यवस्थित, अद्यतन एवं सुरक्षित संधारण सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती रेना जमील, उपायुक्त सरगुजा श्री आर.के. खूंटे एवं श्रीमती शारदा अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र पाटले सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संभागायुक्त ने कार्यालय परिसर में आम का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में आम के पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही उपायुक्त सरगुजा श्री आर.के. खूंटे, उपायुक्त श्रीमती शारदा अग्रवाल ने भी विभिन्न फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रेना जमील,जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र पाटले तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमती शिवानी जायसवाल सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    चक्रधर चैंपियंस की पहली हार, संदीप के दो गोलों से जीता मैनपाट टाइटंस

    रायपुर. 26 अक्टूबर 2026. छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के 9वें मैच में मैनपाट टाइटंस ने चक्रधर चैंपियंस को 3-1 से हराया। इस जीत के साथ ही टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे…

    Read more

    जसकरण सिंह के पांच गोलों के बावजूद बैलाडीला बुल्स जीत से दूर, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने 5-5 से ड्रॉ कराया मुकाबला

    *छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबला, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने हासिल किया पहला अंक*   *जसकरण सिंह बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’, अंकतालिका में बैलाडीला बुल्स चौथे और संस्कारधानी स्ट्राइकर्स पांचवें…

    Read more

    NATIONAL

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    भागलपुर में 27 अक्टूबर को होगा ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ महानाट्य का मंचन, प्रवेश निःशुल्क

    भागलपुर में 27 अक्टूबर को होगा ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ महानाट्य का मंचन, प्रवेश निःशुल्क

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।