Ro no D15139/23

संभागायुक्त  दुग्गा ने केशवपुर में डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का लिया जायजा

सर्वे प्रक्रिया परख सावधानी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने के दिए निर्देश

अम्बिकापुर 11 सितम्बर 2026/   सरगुजा संभाग के संभागायुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने सूरजपुर जिले के दौरे के दौरान सूरजपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम केशवपुर में चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं खेतों में पहुंचकर डिजिटल क्रॉप सर्वे की तकनीकी प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा दर्ज की जा रही फसल संबंधी जानकारी की मौके पर जांच की।
संभागायुक्त श्री दुग्गा ने खेत में धान की फसल के सर्वे कार्य का बारीकी से जायजा लेते हुए सर्वे प्रक्रिया में अपनाई जा रही तकनीकी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद सर्वेयर से सर्वे की प्रक्रिया एवं फसल संबंधी प्रविष्टियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य शासन की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।
उन्होंने डीसीएएस सर्वे कार्य में संलग्न अमले को निर्देशित करते हुए कहा कि फसल एवं रकबे से संबंधित प्रविष्टियां पूरी सावधानी, शुद्धता एवं पारदर्शिता एवं त्रुटिरहित दर्ज करें। संभागायुक्त ने राजस्व के मैदानी अमले को सर्वे कार्य से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपायुक्त सरगुजा श्री आर.के. खूंटे एवं उपायुक्त श्रीमती शारदा अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री जगन्नाथ वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती शिवानी जायसवाल, तहसीलदार सहित राजस्व अमला  मौजूद रहें।

  • Related Posts

    आवास प्लस 2.0 सर्वे में अपात्र घोषित हितग्राहियों से 21 सितंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

    धमतरी, 11 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 (2024) सर्वे से तैयार प्राथमिकता सूची के ग्राम सभा अनुमोदन के पश्चात ग्राम सभाओं द्वारा अपात्र घोषित किए गए…

    Read more

    राज्योत्सव पर धमतरी को मिलेगी ऑडिटोरियम की सौगात

    सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं शासकीय आयोजनों के लिए शहर को मिलेगा सर्वसुविधायुक्त आधुनिक स्थल   धमतरी, 11 सितंबर 2026। धमतरी शहरवासियों को इस वर्ष राज्योत्सव के अवसर पर आधुनिक सुविधाओं…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत