Ro no D15139/23

कमिश्नर डोमन सिंह ने की एनएमडीसी सीएसआर मद अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा

प्रगतिरत कार्यों को जल्द पूर्ण करवाने के दिए निर्देश

जगदलपुर 12 मार्च 2025/ कमिश्नर बस्तर संभाग श्री डोमन सिंह ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर संभाग के बस्तर, कोण्डागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा जिले में राष्ट्रीय खनिज विकास निगम के परिक्षेत्रीय विकास निधि के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर पुराने प्रगतिरत कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र शुरू किए जाने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने बैठक में कहा कि सीएसआर मद के कार्य सम्बन्धित क्षेत्र में सामाजिक उत्तरदायित्व की प्रतिपूर्ति करती है, इसी उद्देश्य के अनुरूप स्थानीय जरूरतों के मद्देनजर स्वीकृत कार्यों से सम्बन्धित ईलाके के लोगों को लाभान्वित किया जाना है। इसे ध्यान रखकर स्वीकृत कार्यों को तेजी से संचालित कर जल्द पूर्ण किया जाए।
कमिश्नर ने वित्तीय वर्ष 2023-24 तथा वर्ष 2024-25 के तहत हाई पावर कमेटी से अनुमोदित कार्यों का जल्द एमओयू किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएसआर मद के कार्यों की प्रगति के आधार पर उपयोगिता प्रमाण पत्र तथा पूर्ण कार्यों के पूर्णता प्रमाण पत्र समय पर प्रस्तुत किए जाने कहा। उन्होंने सीएसआर मद के तहत स्वीकृत कार्यों में अद्यतन प्रगति लाए जाने के लिए समय-सीमा की बैठक में नियमित समीक्षा किए जाने के निर्देश दिए। वहीं वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एनएमडीसी के अधिकारियों को भी जोड़कर कार्यों की समीक्षा सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान अवगत कराया गया कि इन जिलों के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में 368 कार्यों और वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1813 कार्यों की स्वीकृति दी गई है। बैठक में डिप्टी कमिश्नर श्री बीएस सिदार मौजूद थे। वहीं एनएमडीसी के अधिकारी और सम्बन्धित जिलों के अधिकारी वर्चुअल रूप से जुड़े रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय वन शहीद दिवस, बस्तर में वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

    जगदलपुर, 11 सितम्बर 2026/ मुख्य वन संरक्षक कार्यालय परिसर में 11 सितंबर को श्राष्ट्रीय वन शहीद दिवसश् पूरी गरिमा और श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर वन,…

    Read more

    युवोदय 2.0 बस्तर में बदलाव के सारथी बनेंगे युवा

      कलेक्टर सहित जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने सीधा संवाद कर बढ़ाया हौसला   जगदलपुर, 11 सितम्बर 2026/ जिले के सुदूर गांवों और समुदायों के समग्र विकास को नई…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात