Ro no D15139/23

आहरण अधिकारियों से चेक बुक कोषालयों में जमा कराने निर्देश जारी

ई-कुबेर के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट व देयक प्राप्त होने की अंतिम तिथि 24 मार्च

जशपुरनगर 17 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग के निर्देशानुसार 24 मार्च 2025 अपरान्ह 5.30 बजे तक समस्त चेक आहरण अधिकारी, अपने चेकबुक कोषालय अधिकारी के पास जमा करेंगे तथा उपयोग किये गए व निरंग चेक का स्पष्ट विवरण कोषालय अधिकारी को चेक बुक के साथ उपलब्ध कराएंगे।
अत्यावश्यक परिस्थितियों में 26 से 28 मार्च 2025 तक कोषालय अधिकारी, संचालक बजट से उनके ई-मेल के माध्यम से स्वीकृति प्राप्त कर संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी को चेकबुकक उपलब्ध करायेंगे। जिस पर संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी के हस्ताक्षर एवं कोषालय अधिकारी द्वारा प्रति हस्ताक्षर किए जाएंगे। वित्तीय वर्ष के लेन-देने की समाप्ति के पश्चात् आहरण एवं संवितरण अधिकारी की प्राप्ति अभिस्वीकृति लेकर चेक बुक वापस किया जा सकेगा। जारी किए गए समस्त चेकों का भुगतान 30 मार्च 2025 तक किया जाएगा।
इसी प्रकार राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के देयकों को स्वीकृत व पारित कराने एवं ऑनलाइन भुगतान के संबंध में भी निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके अनुसार वर्ष 2024-25 से संबंधित समस्त देयक कोषालयों व उपकोषालयों में प्राप्त होने की अंतिम तिथि 24 मार्च निर्धारित की गई है। एनएनए-स्पर्श से संबंधित समस्त भुगतान के लिए देयक स्वीकृति की अंतिम तिथि 27 मार्च निर्धारित है। अंतिम तिथि के पश्चात देयक एवं ई-पेरोल संबंधी देयक 28 मार्च तक नवीन एवं कोषालय द्वारा आपत्ति सहित वापस किए गए, जमा किए जा सकेगें। 24 मार्च तक स्वीकार किए गए देयकों पर ली गई आपत्तियों के नियमानुसार निराकरण कर प्रस्तुत किए जाने वाले देयकों पर भी यह प्रतिबंध लागू होगा। वित्त विभाग द्वारा 24 मार्च के पश्चात् यादि कोई सहमति व स्वीकृति जारी की गई है तो उन प्रकरणों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। भारत सरकार से प्राप्त राशि से संबंधित देयकों एवं विधायकों के स्वत्वों से संबंधित देयकों, राजभवन सचिवालय, विधानसभा सचिवालय निवास कार्यालय से संबंधित प्राप्त देयकों, उच्च न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालयों से संबंधित देयकों पर भी उक्त प्रतिबंध लागू नहीं होगा। समस्त कोषालय व उप कोषालय अधिकारी उक्त तिथि तक प्राप्त समस्त देयकों का निराकरण 30 मार्च 2025 तक किए जाने हेतु सुनिश्चित करेगें।  समस्त कोषालय व उप कोषालय अधिकारी 24 मार्च को प्राप्त अंतिम देयक का प्रकरण, बीटीआर क्रमांक तथा देयक राशि, किए गए भुगतान की जानकारी कार्यालयीन समय के तुरंत बाद वित्त विभाग को मेल द्वारा उपलब्ध कराऐंगे। मुख्यमंत्री, मंत्री गण एवं विधायकों के स्वेच्छानुदान मद से संबंधित देयकों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। कार्य विभागों एवं वन विभाग के संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को ऑनलाइन पेमेंट फाइल का जनरेशन 24 मार्च 2025 अपरान्ह 5.30 बजे  के पश्चात नहीं कराने के निर्देश जारी किए गए हैं, अत्यावश्यक प्रकरण में सहमति पश्चात ही ऑनलाइन भुगतान किया जा सकेगा। इसके साथ ही देयकों को पारित कराने एवं शासकीय जमा संबंधी वित्तीय संव्यवहारों के निष्पादन हेतु 29 मार्च 2025 एवं 30 मार्च 2025 को समस्त कोषालयों व उप कोषालयों को खुला रखा जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक का ई-कुबेर पोर्टल 29 मार्च एवं 30 मार्च को खुला रहेगा।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान में सहभागी बनें, सेवा और जनभागीदारी से विकसित जशपुर के संकल्प को साकार करें – नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत

    17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगे सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम 17 सितंबर को शाम 7 बजे अपने अपने घरों में एक दिया जरूर जलाएं जशपुरनगर…

    Read more

    विशेष लेख सेवा संकल्प अभियान 2026 : हुनर को मिल रही नई उड़ान घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत

    विशेष लेख सेवा संकल्प अभियान 2026 : हुनर को मिल रही नई उड़ान घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत* सुनील त्रिपाठी सहायक संचालक…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री