Ro no D15139/23

नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत अध्यक्ष पद के अभ्यर्थियों द्वारा निर्वाचन व्यय का अंतिम लेखा दाखिल

जशपुरनगर 17 मार्च 2025/ नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत नगर पालिका जशपुर, नगर पंचायत कुनकुरी, पत्थलगांव, बगीचा और कोतबा के अध्यक्ष पद के अभ्यर्थियों द्वारा निर्वाचन व्यय लेखा का अंतिम लेखा दाखिल किया गया। व्यय प्रेक्षक श्री नंदकिशोर चक्रधारी द्वारा निरीक्षण कर अंतिम लेखा को संतोषजनक पाते हुए उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आयोग को प्रेषित करने एवं परिशिष्ट 53 को संपूर्ण कर जिला निर्वाचन शाखा में प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया।

इस दौरान व्यय प्रेक्षक द्वारा परिशिष्ट 53 में हस्ताक्षर करने उपरांत प्रतिवेदन को वेबसाइट में अपलोड करने एवं जिला निर्वाचन शाखा के पटल में रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया। निर्देशों के परिपालन में निर्वाचन व्यय संपरीक्षक, प्रभारी अधिकारी, नोडल अधिकारी लोकेश्वर पैंकरा के मार्गदर्शन में व्यय लेखा टीम द्वारा निर्धारित प्रपत्र चार एवं पांच बनाकर व्यय प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रेषित किया गया। जिसके आधार पर आयोग को प्रतिवेदन प्रेषित किए जाएंगे। निर्वाचन व्यय संपरीक्षक द्वारा समस्त अभ्यर्थियों का व्यय लेखा रजिस्टर बिल वाउचर एवं प्रतिवेदन संलग्न कर जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रेषित कर पावती प्राप्त किया गया। सफलतापूर्वक कार्य संपन्न करने में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विश्वास राव मस्के ,सहायक अधीक्षक श्री राजेंद्र प्रसाद चौहान की विशेष भूमिका रही।
व्यय लेखा को पूर्ण कर प्रस्तुत करने श्री लोकेश्वर पैंकरा नोडल अधिकारी व्यय लेखा टीम के निर्देशन में कार्यरत नगर पालिका जशपुर के प्रभारी अधिकारी श्रीमती इरमा तिग्गा एवं व्यय संपरीक्षक  विनय गुप्ता, संजीव वर्मा, नगर पंचायत कुनकुरी के व्यय लेखा प्रभारी अधिकारी प्रदीप भगत, व्यय संपरीक्षक सुंदर मरकाम ,बिट्टू श्रीवास,नगर पंचायत पत्थलगांव के प्रभारी अधिकारी दिलीप केरकेट्टा,व्यय संपरीक्षक रोहित गुप्ता ,बजरंग सिदार,नगर पंचायत कोतबा के प्रभारी अधिकारी अविनाश सिन्हा,व्यय संपरीक्षक जगतपाल एवं दिलीप चौहान जी ,एवं नगर पंचायत बगीचा के प्रभारी अधिकारी अविनाश टोप्पो,व्यय संपरीक्षक मनोज बाखला,दीपक गुप्ता जी साथ साथ लिपिक उमेश साहू ,जयनारायण परहा एवं समस्त टीम के लिपिकों ने भी बेहतर कार्य का संपादन किया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रयासों से जशपुर में चिकित्सा शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत

    एमबीबीएस प्रथम वर्ष में 41 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश, दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया जारी जशपुरनगर 12 सितंबर 2026/ आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल…

    Read more

    जिला पंचायत सीईओ  अभिषेक कुमार ने यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के अंतर्गत प्राचार्यों की मासिक समीक्षा बैठक ली

      सेवा संकल्प अभियान और विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2027 के लिए दिए विस्तृत दिशा-निर्देश जशपुरनगर 11 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर जिला पंचायत के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात