Ro no D15139/23

कांग्रेस विधायक ने PMGSY के अधूरे कार्य पर उठाया सवाल, उप मुख्यमंत्री ने खड़े किए हाथ तो विस अध्यक्ष ने कहा- कम से कम चलने लायक बन जाए सड़क

0 मनीषा नगारची                            रायपुर । विधानसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान विधायक विक्रम उसेंडी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पखांजूर से मायापुर तक सड़क निर्माण का मामला उठाया. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के 15 जून तक कार्य पूरा करने में असमर्थता जताए जाने पर अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि बरसात से पहले कम से कम माइनर रिपेयर का काम हो जाए, और सड़क चलने लायक हो जाए.

विधायक विक्रम उसेंडी ने कहा कि बरसात के पहले यह कार्य ध्यानाकर्षण में पूरा करने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक कार्य क्यों नहीं किया गया? इस पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि 26 जुलाई 2024 के ध्यानाकर्षण में मैने स्ट्रेंथनिंग की घोषणा की थी, और कार्य की पूरा करने की कोशिश भी की गई थी. चूंकि महाराष्ट्र का बॉडर जुड़ गया है तो काफी हैवी ट्रैफिक थी, जिसकी वजह से थोड़ी परेशानी आई, लेकिन इसे जल्द ही कर लिया जाएगा.

इस पर विधायक ने कहा कि कम से कम बरसात के बाद आपने काम शुरू करने की बात की थी, उस लिहाज से अब तक तो पैच रिपेयर का काम शुरू करना चाहिए था. क्या 15 जून के पहले तक सड़क बन पाएगी? इस पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे बजट में लाकर बनाने वाली स्थिति थी, इसलिए यह कार्य शीघ्र कर लिया जाएगा.

विधायक ने कहा कि अपने पास समय भी था कि अनुपूरक में इसका लगभग कार्य किया जा सकता था, क्या इसे बरसात के पहले पूरा कर लिया जाएगा? इस पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 जून से पहले सड़क का कार्य नहीं हो पाएगा, लेकिन जो रिपेयरिंग का कार्य कहा जा रहा है, इसे मैं दिखवा लेता हूं. इस पर विस अध्यक्ष ने कहा कि कम से कम माइनर रिपेयर का काम हो जाए और सड़क चलने लायक हो जाए.

  • Related Posts

    पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    पत्रिका जज़्बा पुलिस अवार्ड्स-2026 में मुख्यमंत्री श्री साय ने उत्कृष्ट पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित*   *नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक विजय में पुलिस जवानों के अदम्य साहस और…

    Read more

    स्वास्थ्य शिक्षक पदों पर पदोन्नति हेतु अंतिम चयन व प्रतीक्षा सूची जारी

      अम्बिकापुर 28 जुलाई 2026/ कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें, सरगुजा संभाग द्वारा स्वास्थ्य शिक्षक (हेल्थ एजुकेटर) और सेनेटोरियन-कम-हेल्थ एजुकेटर के पद पर पदोन्नति के लिए अंतिम चयन एवं अंतिम…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends