Ro no D15139/23

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन टीम ने तोकापाल सीएचसी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य कार्यक्रमों का लिया जायजा

जगदलपुर 18 मार्च 2025/ डॉ. गुरुराज पाटिल एवं डॉ. सन्ध्या के नेतृत्व में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन बैंगलोर की टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तोकापाल में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। साथ ही सीएचसी पोषण पुनर्वास केन्द्र में उपचाररत कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य का हाल पूछा।

ज्ञात हो कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन एवं सहयोगी संस्था लेप्रा सोसाईटी की टीम बैंगलोर से बस्तर जिले के स्वास्थ्य मानकों का अवलोकन एवं निरीक्षण करने बस्तर भ्रमण पर आयी है, जो 18 मार्च 2025 से 20 मार्च 2025 तक बस्तर के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों एवं संस्थाओं का अवलोकन एवं निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेगी। भ्रमण के प्रथम दिवस उक्त टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तोकापाल पहुंच कर सबसे पहले एनआरसी वार्ड का निरीक्षण करते हुए भर्ती बच्चे एवं पोषण आहार की जानकारी ली, इसके पश्चात् कुष्ठ वार्ड में जाकर उपचाररत मरीज, दवाई, ग्रेड-02 विकृति एवं एमसीआर आदि की जानकारी ली। साथ ही लेब में टीबी से सम्बन्धित जानकारी लेते हुए ट्रूनॉट लेब में रजिस्टरों का भी अवलोकन किया। वहीं एक्स-रे कक्ष का निरीक्षण कर सम्बन्धित मरीजों से भी चर्चा किए। इस अवसर पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषभ साव, एनएमए शिव नारायण पाण्डे, एसटीएस प्रदीप त्रिपाठी, व्हीबीडी सुपरवाईजर सुदर्शन कश्यप और अन्य स्वास्थ्य अमला उपस्थित थे।

  • Related Posts

    आयुष्मान भारत और एबीडीएम योजनाओं की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित पीएम राहत और कार्ड ब्लॉकिंग पर दिया गया तकनीकी मार्गदर्शन

        जगदलपुर, 18 जून 2026/ स्वास्थ्य विभाग की आयुष्मान शाखा के अंतर्गत आज महारानी अस्पताल के शहीद गुंडाधुर सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।…

    Read more

    जनपद पंचायत दरभा में नरेगा और पीएम आवास योजना की सामाजिक अंकेक्षण संबधी हुई बैठक, पारदर्शिता और जवाबदेही पर रहा जोर

      जगदलपुर, 04 जून 2026/ विकास और प्रशासनिक पारदर्शिता को गति देने के उद्देश्य से आज जनपद पंचायत दरभा में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तोकापाल, श्री शंकर लाल सिन्हा की अध्यक्षता में…

    Read more

    NATIONAL

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति