Ro no D15139/23

सरगुजा सांसद ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से की मुलाकात अम्बिकापुर में बेहतर रेल सुविधाओं के विस्तार हेतु सौंपा पत्र

अंबिकापुर से बड़वाडीह, रेणुकूट रेलवे मार्ग को शीघ्र प्रारंभ करने की रखी मांग

अम्बिकापुर 18 मार्च 2025/ नागरिकों को बेहतर रेल सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महराज ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष श्री सतीश कुमार से मुलाकात कर क्षेत्र की प्रमुख रेल संबंधी मांगों को लेकर पत्र दिया है।
सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महराज ने पत्र के माध्यम से मांग की है कि जनजातीय क्षेत्र के विकास की दृष्टि से अम्बिकापुर-रेनुकोट मार्ग सर्वाधिक उपयुक्त है, जिसके पर्याप्त तार्किक, व्यवहारिक एवं आर्थिक आधार हैं, इस मार्ग से सरगुजा संभाग के लोग कम दूरी व समय में सीधे बनारस व दिल्ली से जुड़ पाएंगे और अनेक जनजातीय कलाकृतियां, वनोपज एवं स्थानीय उत्पादों को एक बड़ा बाजार उपलब्ध हो सकेगा।
इस देश के आराध्य भगवान श्रीराम जी की जन्मभूमि अयोध्या, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, जगन्नाथपुरी से जुड़कर एक विशालतर धार्मिक व सांस्कृतिक पर्यटन के अवसर का सृजन करेंगे, जिससे धर्म परायण जनता को सुविधा मिलेगी। पूरी को प्रयागराज से जोड़ने की उड़ीसा सरकार की मांग (झारसुगड़ा-अम्बिकापुर-प्रयागराज) बहुत पुरानी व समीचीन है जो इस मार्ग से फलीभूत होगी। सरगुजा अंचल कोयला उत्पादन के लिए जाना जाता है, साथ ही पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश एवं मध्यप्रदेश का सिंगरौली क्षेत्र भी कोयला उत्पादक क्षेत्र है। आपस में जुड़ जाने पर यह कोयला परिवहन के लिए स्वर्णिम अवसर उपलब्ध कराएगा जो आर्थिक दृष्टि से अत्यधिक लाभप्रद एवं व्यवहारिक है,इस क्षेत्र से प्रस्तावित सभी मार्गों में सर्वाधिक है। यह प्रस्तावित मार्ग अन्य वैकल्पिक मार्गों की तुलना में लघुतर, कम लागत वाला और अपेक्षाकृत अधिक उपयोगी होगा।
वहीं सांसद श्री चिंतामणि महराज द्वारा सरगुजा क्षेत्र में रेल यातायात के विस्तार एवं यात्रा सुविधा की सुगमता हेतु कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। प्रमुख मांगों में अंबिकापुर-दिल्ली एक्सप्रेस (22407/22408) के परिचालन को सप्ताह में दो बार करने, विश्रामपुर में ठहराव, पैंट्री कार की व्यवस्था, और स्लीपर कोच की संख्या बढ़ाने की मांग शामिल है। इसके अतिरिक्त, शहडोल-नागपुर (11201/11202) ट्रेन को अंबिकापुर से नागपुर तक विस्तारित करने का भी प्रस्ताव दिया गया।
रेलवे स्टेशनों के विकास को लेकर सूरजपुर और विश्रामपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने और उन्हें शेड से कवर करने की आवश्यकता जताई गई। साथ ही, अनूपपुर-अंबिकापुर मेमू ट्रेन को पूर्व निर्धारित समयानुसार पुनः संचालित करने और अंबिकापुर से बिलासपुर-रायपुर के लिए सुबह इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने की मांग की गई।
सांसद ने कहा कि सरगुजा क्षेत्र के नागरिकों को सुगम और सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि रेलवे बोर्ड जल्द ही इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर क्षेत्रवासियों को सुगम रेल सेवा की सुविधा प्रदान करेगा।

  • Related Posts

    सेवा की कहानी: मानिकप्रकाशपुर में सामुदायिक स्टैगर्ड ट्रेंच से जल एवं मृदा संरक्षण को बढ़ावा, ग्रामीणों के लिए रोजगार के अवसर

    1.40 लाख रुपये की लागत से 800 गड्ढों का हुआ निर्माण, वर्षा जल संरक्षण के साथ भूमि कटाव रोकने की पहल कार्य में 425.96 मानव दिवस रोजगार का प्रावधान, स्थानीय…

    Read more

    दिव्यांग बच्चों के लिए विकासखण्ड स्तरीय आकलन शिविर 12 से 14 अक्टूबर तक

    स्वास्थ्य परीक्षण, दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं सहायक उपकरणों के लिए होगा मूल्यांकन   अम्बिकापुर 11 अक्टूबर 2026/ समग्र शिक्षा की समावेशी शिक्षा योजना के अंतर्गत सरगुजा जिले में 6 से…

    Read more

    NATIONAL

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी