Ro no D15139/23

सेवा की कहानी: मानिकप्रकाशपुर में सामुदायिक स्टैगर्ड ट्रेंच से जल एवं मृदा संरक्षण को बढ़ावा, ग्रामीणों के लिए रोजगार के अवसर

1.40 लाख रुपये की लागत से 800 गड्ढों का हुआ निर्माण, वर्षा जल संरक्षण के साथ भूमि कटाव रोकने की पहल

कार्य में 425.96 मानव दिवस रोजगार का प्रावधान, स्थानीय श्रमिकों को मिलेगा आजीविका का सहारा

 

अम्बिकापुर 11 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे कार्यों से गांवों के विकास को गति मिल रही है। इसी क्रम में अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत मानिकप्रकाशपुर के बिल घुटरा में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एण्ड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत सामुदायिक स्टैगर्ड ट्रेंच निर्माण कार्य के लिए एक लाख 40 हजार 262 रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

 

इस कार्य के अंतर्गत 800 गड्ढों के निर्माण कराया गया है। स्टैगर्ड ट्रेंच के माध्यम से वर्षा जल के बहाव को नियंत्रित करने, मिट्टी के कटाव को रोकने और भूमि में नमी बनाए रखने में सहायता मिलेगी। इससे वर्षा जल के संरक्षण के साथ भू-जल पुनर्भरण को भी बढ़ावा मिलने की अपेक्षा है।

 

जल संरक्षण के साथ ग्रामीणों को रोजगार का अवसर

कार्य के लिए 425.96 मानव दिवस रोजगार का प्रावधान किया गया है। श्रमिकों की मजदूरी दर 300 रुपये प्रतिदिन निर्धारित है। इससे स्थानीय ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।

ग्राम पंचायत मानिकप्रकाशपुर को कार्य की क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है। सामुदायिक स्टैगर्ड ट्रेंच निर्माण कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में जल एवं मृदा संरक्षण के साथ रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे वर्षा जल का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने तथा भूमि संरक्षण के माध्यम से ग्रामीण आजीविका को सहयोग मिलने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    रायपुर की बेटी श्रेष्ठा तिवारी ने कर दिया कमाल! छत्तीसगढ़ सरकार ने दिया हेल्थ क्रिएटर अवॉर्ड!”

    बताते चलें, 25 नवंबर को होटल Babylon में हुए पहले छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर अवॉर्ड्स में रायपुर की श्रेष्ठा तिवारी को हेल्थ एंड वेलनेस क्रिएटर अवॉर्ड मिला है। साथ में 25…

    Read more

    सेना भर्ती की तैयारी को परखने का मिलेगा अवसर, 29 नवंबर को धमतरी में होगी फाइनल रिहर्सल

      *इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगी 1600 मीटर दौड़, शारीरिक दक्षता, ड्रिल एवं मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को मिलेगा नकद पुरस्कार* धमतरी 26 नवंबर 2026/…

    Read more

    NATIONAL

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26