Ro no D15139/23

मधेश्वर महादेव शिवमहापुरण कथा मयाली में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ को दी जा रही उत्तम सुविधा

महिला और पुरूष श्रद्धालूओं हेतु शौचालय एवं स्नान की किया गया है पृथक-पृथक व्यवस्था
कथा क्षेत्र, सड़क तथा प्रांगण की सफाई की जा रही अनवरत साफ सफाई, क्यू आर कोड़ के माध्यम से  लिया जा रहा फीडबैक
जशपुरनगर 26मार्च 2025/कुनकुरी विकास खंड के मयाली में सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर पहाड़ के पास महाशिवपुराण कथा का पंडित श्री प्रदीप मिश्रा (सिहोर वाले) के द्वारा वाचन किया जा रहा है।
       सुविख्यात शिवमहापुराण कथा में शिव के चरित्र, महिमा का कथा श्रवण करने एवं धर्म आध्यात्म की बहती कटिबंध के अनवरत धारा में श्रद्धा की डूबकी लगाने श्रद्धालुओं की अपार भीड़ के सुविधा एवं कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु कटिबंध मधेश्वर महादेव शिवमहापुरण कथा समिति मयाली एवं जिला प्रशासन जशपुर द्वारा मधेश्वर की छत्रछाया में कथा प्रांगण में श्रद्धालूओं की आवास, भोजन सफाई इत्यादी दैनिक दिनचर्या हेतु बहुत उत्तम सुव्यवस्था की गई है।
          21 मार्च 2025 से प्रतिदिन एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के सेवा एवं सुविधा हेतु लगभग 500 अधिकारी-कर्मचारी, 150 से अधिक अस्थायी शौचालय एवं चलित शौचालय के माध्यम से कथा क्षेत्र मधेश्वर अन्य क्षेत्र सड़क तथा प्रांगण की सफाई अनवरत की जा रही है। महिला, पुरूष श्रद्धालूओं हेतु शौचालय एवं स्नान की पृथक-पृथक व्यवस्था की गई है। सम्पूर्ण सफाई क्षेत्र को विभाजित कर कार्य विभाजन करते हुए 24 घंटे सफाई कर्मी की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। सभी शौचालयों के गुणवत्तापूर्ण सफाई करने के लिये क्यू आर कोड़ के माध्यम से फीडबैग भी लिया जा रहा है। इसके साथ ही सम्पूर्ण क्षेत्र की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिये कंट्रोल रूम के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही है। इस सभी सुव्यवस्था से श्रद्धालुओं के मन में अपार हर्ष एवं व्यवस्था को लेकर संतुष्टि का भाव है। श्रद्धालू व्यवस्था से प्रसन्न होकर कैलाश रूपी मधेश्वर महादेव की सानिध्य में महाराज जी के श्रीमुख से देवों के देव महादेव की पावन कथा का श्रवण कर आनन्द उठा रहें है।
  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान में सहभागी बनें, सेवा और जनभागीदारी से विकसित जशपुर के संकल्प को साकार करें – नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत

    17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगे सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम 17 सितंबर को शाम 7 बजे अपने अपने घरों में एक दिया जरूर जलाएं जशपुरनगर…

    Read more

    विशेष लेख सेवा संकल्प अभियान 2026 : हुनर को मिल रही नई उड़ान घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत

    विशेष लेख सेवा संकल्प अभियान 2026 : हुनर को मिल रही नई उड़ान घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत* सुनील त्रिपाठी सहायक संचालक…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री