Ro no D15139/23

कृषकों के भरोसे और उत्पादों की गुणवत्ता से बढे़गा एपीओ का बाजार : अनुज शर्मा

किसान देश की रीढ की हड्डी, सैनिकों की तरह मिले सम्मान : महापौर श्रीमती चौबे
छत्तीसगढ़ में कृषक उत्पादक संगठनों को बढ़ावा देने तीन दिवसीय मेला सह – प्रदर्शनी शुरू

रायपुर, 26 मार्च 2025/विधायक श्री अनुज शर्मा ने आज कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय कृषि उत्पादक संगठन मेला सह – प्रदर्शनी कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, कुलपति डॉ. गिरिश चंदेल, नाबार्ड के प्रबंध संचालक श्री ज्ञानेंद्र मणी विशेष रूप से उपस्थित थे।

अतिथियों ने इस दौरान कृषक उत्पादक संगठनों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में कृषक उत्पादक संगठनों के गठन एवं गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग, छत्तीसगढ़ शासन तथा लघु कृषक कृषि व्यापार संघ, भारत सरकार नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में 26 से 28 मार्च, तक तीन दिवसीय कृषक उत्पादक संगठन (एफ.पी.ओ.) मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन कृषि महाविद्यालय, रायपुर के कृषि मंडपम् में किया जा रहा है।

विधायक श्री शर्मा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कृषक भरोसा का पहला नाम है। वे अपनी मेहनत और भरोसे के दम पर दुनिया में कहीं भी अपने उत्पाद को विक्रय कर सकता है। लेकिन जरूरत है किसानों को उत्पाद का सही मूल्य हासिल हो और उनके आय में बढ़ोतरी हो। श्री शर्मा ने कहा कि इसी उद्देश्य को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के परिकल्पना अनुरूप किसानों के आय को बढ़ाने के लिए देश में 10 हजार एपीओ बनाने के लक्ष्य को लेकर काम जारी है।
श्री अनुज शर्मा ने कहा कि आज 50 से भी अधिक कृषक उत्पाद संगठनों द्वारा लगाए गए उत्पाद की गुणवत्ता को देखकर ऐसा महसूस हुआ कि किसान भरोसे का नाम है। इसी भरोसे के बदले वे दुनिया के किसी बाजार में भी विश्वास जीत सकता है जिससे उन्हें बाजार की कोई कमी नहीं होती। उन्होंने अधिक से अधिक किसानों को एपीओ से जुड़कर आय में वृद्धि करने की अपील की।

नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि किसान देश की रीढ की हड्डी है। किसान योद्धा की तरह अन्न का उत्पादन करते हैं उन्हें सम्मान मिले यह हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि हमें अनाज के लिए किसानों पर ही निर्भर रहना पड़ता है, लेकिन जो उत्पादकर्ता किसान हैं उन्हें उनकी उत्पाद का वास्तविक मूल्य नहीं मिल पाता यह विचारणीय है। श्रीमती चौबे ने यह भी कहा कि किसानों द्वारा उत्पादन करना और फिर उस उत्पाद के लिए बाजार उपलब्ध कराना चुनौती पूर्ण कार्य है, लेकिन कृषक उत्पाद संगठन के माध्यम से किसान उत्पाद का सही कीमत प्राप्त कर सकते हैं।

कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कहा कि किसानों द्वारा उत्पादन करना एक बात है और उसे बाजार तक पहुंचाना दूसरी बात है। उन्होंने कहा कि किसानों को बाजार में भरोसा बनाए रखने के लिए गुणवत्ता बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसानों को अपने उत्पाद की पहले लाट की तरह ही अन्य लाटों में भी उत्पाद की गुणवत्ता को बनाए रखना चाहिए। डॉ. चंदेल ने कहा कि प्रदेश में किसान बिना प्रोसेसिंग के शुद्ध रूप में अपने उत्पाद को पैकेजिंग करते हैं। निश्चित ही किसानों के इन उत्पादों को बाजार में सही कीमत मिलेगी और आय में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि बाजार में प्रदेश के सुगंधित जीराफुल, नगरीदुबराज जैसे अन्य चावल उपलब्ध हैं, वही यदि किसान संगठनों के माध्यम से सीधे बाजार में जाएगा तो जनता के बीच शुद्धता को लेकर विश्वास भी बढ़ेगा और बाजार भी उपलब्ध होगा। मेले में छत्तीसगढ़ के विभिन्न कृषक उत्पादक संगठनों द्वारा निर्मित प्रसंस्कृत एवं जैविक खाद्य उत्पाद जैसे सुगंधित जैविक चावल, ब्लैक राईस, रेड साईस, ग्रीन राईस, ब्राउन राईस,, दालें, तिलहन, मसाले, मिलेट्स, मल्टीग्रेन आटा, विभिन्न फलों एवं सब्जियों के अचार, जैम, जैली, कैचप, चटनी, पापड़, कच्ची घानी का तेल, मखाना एवं जैविक गुड़ आदि की प्रदर्शनी लगायी गयी है, जो विक्रय के लिए भी उपलब्ध है। कृषक मेला सह – प्रदर्शनी कार्यक्रम को नाबार्ड छत्तीसगढ़ के प्रबंध संचालक ज्ञानेंद्र मणी ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर कृषि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, वैज्ञानिक, अधिकारी, कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में कृषक उत्पादक संगठनों के सदस्य उपस्थित थे।
  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की मजबूत विकास दर देश की सुदृढ़ अर्थव्यवस्था और प्रभावी आर्थिक नीतियों का प्रमाण : मुख्यमंत्री*   *आईएमएफ ने वर्ष 2026 और 2027 में भारत…

    Read more

    ई-रिक्शा के पहियों पर आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहीं कालीपुर की दीपाली मानिकपुरी

    *सेवा की कहानी*   *महज 20 वर्ष की उम्र में बनीं परिवार का सहारा, सार्वजनिक परिवहन सेवा में पेश कर रहीं नारी सशक्तिकरण की मिसाल*   *सुबह 6 बजे से…

    Read more

    NATIONAL

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव