Ro no D15139/23

आयुष्मान कार्ड पंजीयन महाअभियान में बनाए गए 09 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदना कार्ड

जगदलपुर  28 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस के निर्देशानुसार जिले में 24 से 27 मार्च 2025 तक संचालित आयुष्मान कार्ड पंजीयन महाअभियान के तहत 08 हजार से से अधिक आयुष्मान कार्ड  तथा एक हजार से ज्यादा प्रधानमंत्री वय वंदना कार्ड बनाए गए। इस बारे में सीएमएचओ डॉ. संजय बसाक ने बताया कि संपूर्ण बस्तर जिले और जगदलपुर शहरी क्षेत्र में चार दिवसीय आयुष्मान कार्ड पंजीयन महाअभियान के दौरान 8002 आयुष्मान कार्ड और 1021 वय वंदना कार्ड पंजीकृत किए गए। जिसमें बस्तर जिले के सभी सातों ब्लॉक में प्रत्येक पंचायत स्तर पर और शहरी क्षेत्र जगदलपुर में 48 वार्ड के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयुष्मान कार्ड बनाए गए। साथ ही प्रधानमंत्री वय वंदना कार्ड 70 वर्ष से अधिक उम्र के भारतीय नागरिक जिसके पास आधार कार्ड हो को शासकीय अस्पताल और मान्यताप्राप्त निजी अस्पताल में 05 लाख रुपए तक की चिकित्सा सुविधा से लाभान्वित किए जाने हेतु वरिष्ठ नागरिकों का 1021 वय वंदना कार्ड भी बनाए गए। इस महाभियान के दौरान बस्तर विकासखण्ड में 863 आयुष्मान कार्ड एवं 119 वय वंदना कार्ड, बकावंड ब्लॉक में 957 आयुष्मान कार्ड एवं 113 वय वंदना कार्ड, बास्तानार में 251 आयुष्मान कार्ड एवं 18 वय वंदना कार्ड, दरभा में 428 आयुष्मान कार्ड एवं 61 वय वंदना कार्ड, जगदलपुर ब्लॉक में 1315 आयुष्मान कार्ड एवं 189 वय वंदना कार्ड, लोहण्डीगुड़ा विकासखण्ड में 793 आयुष्मान कार्ड एवं 53 वय वंदना कार्ड, तोकापाल ब्लॉक में 401 आयुष्मान कार्ड एवं 239 वय वंदना कार्ड और जगदलपुर शहरी क्षेत्र में 2994 आयुष्मान कार्ड एवं 229 वय वंदना कार्ड निर्मित किए गए। आगामी दिनों में छूटे हुए नागरिकों का आयुष्मान कार्ड तथा वरिष्ठ नागरिकों का वय वंदना कार्ड पंजीयन अभियान सतत रूप से जारी रहेगा।

  • Related Posts

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    जगदलपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    जगदलपुर 15 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवा-सदन’’ परिसर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल