Ro no D15139/23

पेयजल व्यवस्था हेतु कंट्रोल रूम स्थापित, समस्या समाधान हेतु टोलफ्री नम्बर जारी

टोलफ्री नम्बर 1800-233-0008 में दर्ज करवा सकते हैं शिकायत

जगदलपुर  28 मार्च 2025/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार राज्य में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पेयजल समस्या समाधान हेतु कंट्रोल रूम स्थापित करने के साथ ही टोलफ्री नम्बर जारी किया गया है। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता और उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरूण साव की उपस्थिति में गत 24 मार्च 2025 को आयोजित बैठक में ग्रीष्मकाल के दौरान प्रदेश में पेयजल प्रदाय की सुदृढ़ व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के परिपालन में बस्तर संभाग के सभी जिलों में हैंडपंपों का सुधार अभियान चलाया जा रहा है। आवश्यक होने पर हैंडपंपों में राइजर पाइप बढ़ाने व बदलने का कार्य भी किया जा रहा है। मुख्य अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी बस्तर परिक्षेत्र जगदलपुर से मिली जानकारी के अनुसार  हेण्डपम्पों के समुचित संधारण के लिए पर्याप्त मात्रा में स्पेयर पार्टस एवं राइजर पाइप की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है। वहीं सभी जिलों में विशेष संधारण वाहन भी चलाए जा रहे हैं। बस्तर संभाग में संचालित सोलर आधारित पेयजल योजनाओं का भी क्रेडा के माध्यम से रख-रखाव सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही खण्ड और उपखण्ड एवं विकासखण्ड स्तर पर पेयजल व्यवस्था हेतु कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम में पेयजल समस्या से संबंधित शिकायत हेतु टोलफ्री नम्बर 1800-233-0008 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है और ग्राम पंचायतों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर दीवार लेखन किया गया है। उक्त टोलफ्री नंबर में आम जनता से प्राप्त होने वाले समस्याओं एवं शिकायतों का संवेदनशीलता से त्वरित निराकरण किया जा रहा है।

  • Related Posts

    आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना में प्रवासित परिवारों का संवेदनशीलता के साथ करें पुनर्वास-कमिश्नर डोमन सिंह

        दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा जिलों के प्रवासित परिवारों के पुनर्वास की कमिश्नर ने की समीक्षा   शासन की 31 व्यक्ति मूलक एवं 14 सामुदायिक योजनाओं से पात्र परिवारों को लाभान्वित…

    Read more

    जगदलपुर में सजेगा हरियाली का उत्सव आज ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ के तहत हरित राष्ट्रीय राजमार्ग पौधारोपण का आयोजन

      जगदलपुर, 09 सितम्बर 2026/ पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के सम्मान को समर्पित राष्ट्रव्यापी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के वन विभाग एवं राष्ट्रीय…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर