Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण : धमतरी जिले के साढ़े छः हजार से अधिक हितग्रहियों ने किया गृह प्रवेश

*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में धमतरी जिले सहित छत्तीसगढ़ के हितग्राहियों को वर्चुअली कराया गृहप्रवेश*

*धमतरी जिले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को सौंपी उनकी खुशियों की चाबी और स्मृति चिन्ह*

धमतरी 30 मार्च 2025/ देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला स्थित मोहभट्ठा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर श्री मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत धमतरी जिले के छः हजार 616 हितग्रहियों सहित प्रदेश के लगभग तीन लाख लोगों को वर्चुअल गृहप्रवेश कराया और ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया।
जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती रोमा श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आज राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सांकेतिक गृह प्रवेश कराया कराया गया, जहां से वे प्रतीकात्मक रूप से धमतरी जिले के छः हजार 616 हितग्राहियों सहित प्रदेश के तीन लाख हितग्राहियों का सामूहिक गृहप्रवेश के कराया। गृह प्रवेश के पहले सभी नए घरों में रंगोली, साज-सज्जा, दिया जलाकर पारंपरिक रीति रिवाजों से पूजा पाठ किया गया और खुशी खुशी अपने सपनों के आशियाने में प्रवेश किए । धमतरी जिले में आयोजित इस गृह प्रवेश कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा हितग्राहियों को उनकी खुशियों की चाबी तथा स्मृति चिन्ह दिया गया।

  • Related Posts

    चक्रवात के प्रभाव से भारी वर्षा और तेज हवाओं की आशंका, गंगरेल बांध से छोड़ा जा सकता है अतिरिक्त पानी

    जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और नदी-नालों से दूर रहने की अपील की धमतरी, 27 अक्टूबर 2026। चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव…

    Read more

    धान खरीदी की तैयारियां समय पर पूर्ण करें, किसानों को न हो किसी प्रकार की असुविधा : कलेक्टर अबिनाश मिश्रा

    उपार्जन केन्द्रों में तौल, बारदाना, बिजली, इंटरनेट एवं भंडारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश   मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए किसानों को फसल सुरक्षा के लिए करें…

    Read more

    NATIONAL

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला