Ro no D15139/23

ईद उल फितर, चैत्र नवरात्रि, सरहुल  को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मानने शांति समिति की बैठक सम्पन्न

अपर कलेक्टर ने आयोजन स्थल में सभी उचित व्यवस्था रखने अधिकारियों को दिए निर्देश

 जशपुरनगर 30 मार्च 2025/ चौत्र नवरात्रि, ईद उल फितर  और सरहुल को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्वक तरीके से मानने के लिए आज अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू और एएसपी श्री अनिल सोनी के द्वारा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर तहसीलदार श्रीमती जयश्री राजनपथे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्याय, कमांडेंट जिला सेनानी श्री विपिन लकड़ा मौजूद रहे।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, अंजुमन इस्लामिया कमेटी, श्री हरिकीर्तन भवन समिति, ए.के.एस. वेलफेयर सोसाइटी,  रामनवमी पूजा समिति और सरहुल सरना महोत्सव समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में अपर कलेक्टर ने समिति की पदाधिकारियों से त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मानने के संबंध में चर्चा की। उन्होंने ईद उल फितर, सरहुल और चैत्र नवरात्रि के अवसर पर आयोजन स्थल में  साफ सफाई रखने, पानी की उचित व्यवस्था करने, ट्रैफिक नियंत्रण करने और  स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर ने चैत्र नवरात्रि के अवसर पर अष्टमी और नवमी के दिन व्यवस्थित और शांतिपूर्वक जुलूस निकालने के संबंध में श्री हरिकीर्तन भवन समिति, ए.के.एस. वेलफेयर सोसाइटी और रामनवमी पूजा समिति के पदाधिकारियों से चर्चा की। अपर कलेक्टर और एएसपी ने  शोभा यात्रा निकाले जाने वाले रास्ते में सभी उचित व्यवस्था किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांति भगत, रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष राजा सोनी, उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता, पार्षदगण कंचन बैरागी,  विजेता भगत और फैजान खान, अंजुमन इस्लामिया कमेटी के अध्यक्ष श्री महबूब अंसारी, सेकेट्री कलीमुल्ला, सरफराज आलम, श्री हरिकीर्तन भवन समिति से श्री गोपाल राय, श्री सत्तू सिंह, ए.के.एस. वेलफेयर सोसाइटी से अतुल मुंद्रा, संरक्षक सम्यक जैन सहित समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में जटिल सर्जरी की बढ़ी सुविधा, 273 ऑपरेशन से रेफरल लगभग नगण्य

    *ब्रेस्ट व स्किन कैंसर की सर्जरी से लेकर रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी तक हो रही उपचार की सुविधा; जल्द शुरू होगी थोराकोस्कोपी और आधुनिक बर्न यूनिट* रायपुर, 17 सितंबर 2026/ दक्षिण बस्तर…

    Read more

    जशपुर जिले में ‘‘स्वच्छता ही सेवा 2026‘‘ एवं ‘‘सेवा संकल्प अभियान‘‘ का शुभारंभ

    जशपुरनगर 17 सितंबर 2026/ स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक जिले में ‘‘स्वच्छता ही सेवा 2026‘‘ एवं ‘‘सेवा संकल्प अभियान 2026‘‘ का आयोजन व्यापक…

    Read more

    NATIONAL

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर