Ro no D15139/23

जशपुर जिले में ‘‘स्वच्छता ही सेवा 2026‘‘ एवं ‘‘सेवा संकल्प अभियान‘‘ का शुभारंभ

जशपुरनगर 17 सितंबर 2026/ स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक जिले में ‘‘स्वच्छता ही सेवा 2026‘‘ एवं ‘‘सेवा संकल्प अभियान 2026‘‘ का आयोजन व्यापक स्तर पर किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जशपुर श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में अभियान के प्रथम दिवस आज जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में ‘‘आशीर्वाद कंडिया‘‘ आयोजन के पूर्व स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों, स्वच्छाग्रहियों, महिला स्व-सहायता समूहों, युवाओं एवं ग्रामीण जनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर दीप प्रज्ज्वलन स्थल, सार्वजनिक स्थलों, चौक-चौराहों एवं मार्गों पर साफ-सफाई की।
इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण के संबंध में जागरूक किया गया। ग्रामीणों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा सामुदायिक सहभागिता से ग्राम को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया गया। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अपने ग्राम, घर एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में सहयोग प्रदान करें।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज

    *सवा लाख दीपों से अलौकिक हुआ विवेकानंद सरोवर*   रायपुर,17 सितम्बर 2026/   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के अथक जनसेवा और समर्पण काल के पूर्ण होने के उपलक्ष्य…

    Read more

    प्रदेश में 1.50 करोड़ से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’* प्रज्ज्वलित

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जनभागीदारी से गूंजा सेवा, सुशासन और संकल्प का संदेश*   रायपुर, 17 सितम्बर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्ष की सेवा के प्रति…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला