Ro no D15139/23

नियमों का उल्लंघन करने वाले खाद, बीज एवं कीटनाशी दवा व्यवसायियों पर कृषि विभाग की कार्यवाही जारी

आवश्यक वस्तु अधिनियम व बीज नियंत्रण आदेश एवं कीटनाशी अधिनियम के उल्लंघन पर जारी किया गया नोटिस
अम्बिकापुर । कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देशानुसार एवं उपसंचालक कृषि के मार्गदर्शन में जिले में कृषि विभाग की टीम द्वारा अंबिकापुर के कृषि सामग्री विक्रेता दुकानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। उर्वरक निरीक्षक अंबिकापुर श्री जे. आलम एवं उनकी टीम द्वारा सतत निरीक्षण कर अनियमितता के आधार पर नोटिस जारी किया जा रहा है एवं समयावधि में संतोषप्रद जवाब के आभाव में वैधानिक कार्यवाही भी की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को शहर के लगभग दर्जनों दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें दुकानों द्वारा किये जा रहे अनियमितताओं के आधार पर नोटिस जारी किया गया है। निरीक्षण के दौरान संबंधित फर्म के द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम व बीज नियंत्रण आदेश एवं कीटनाशी अधिनियम में निहित प्रावधानों का उल्लंघन कर व्यापार किया जा रहा था, जिसमें क्रेता को निर्धारित प्रारूप में कैश क्रेडिट मेमो जारी न करना, बीज व किटनाशी औषधी का भण्डारण वितरण पंजी का संधारण न करना, बोर्ड पर स्कंध व बिक्री दर का प्रदर्शन न करना, अनुज्ञप्ति प्रमाण पत्र स्पष्ट दिखने वाले स्थान पर न पाया जाना एवं अनुज्ञप्ति प्रमाण पत्र का नवीनीकरण न पाया जाने के साथ-साथ अन्य अनियमितता पाई गई। जिस पर बीज एवं कीटनाशक निरीक्षक जे. आलम एवं उनकी टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए समस्त दुकानों को तत्काल नोटिस जारी कर तीन दिवस के अंदर समस्त दस्तावेजों का सुधार कर जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है इस संबंध में बीज व कीटनाशी निरीक्षक श्री जे आलम के द्वारा बताया गया कि समययावधि मे उपरोक्त प्रतिष्ठनों के द्वारा सुधार कर जवाब प्रस्तुत न करने की स्थिति में वैधानिक कार्यवाही की जाएगी ।

  • Related Posts

    सुबह शहर में निकलें अधिकारी, जमीनी हकीकत देखें और काम कराएं : अरुण साव

    उप मुख्यमंत्री ने नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की*   *संपत्ति कर के भुगतान के लिए निकायों में ऑनलाइन व्यवस्था बनाने के दिए…

    Read more

    दहेज की कुरीति पर रंगमंच से प्रहार, ‘मया के मुंदरी’ ने जगाई सामाजिक चेतना

    ‘रंग परब नाट्य श्रृंखला’ का भव्य शुभारंभ — तीन दिनों तक रोजाना होंगी दो नाट्य प्रस्तुतियां, सामाजिक सरोकारों से लेकर पौराणिक कथाओं तक दिखेगा रंगमंच का विविध संसार   रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी