Ro no D15139/23

कृषि विभाग में पदस्थ भृत्य हरीश कुमार यादव को नोटिस जारी

30 जनवरी से अब तक बिना पूर्व सूचना के मनमाने ढंग से अपने कर्तव्य से अनुपस्थित होने के कारण दी गई है नोटिस

जशपुरनगर 01 अप्रैल 2025/ कृषि विभाग के उप संचालक ने कार्यालय में भृत्य के पद पर  कार्यरत श्री हरीश कुमार यादव को बना पूर्व सूचना के मनमाने ढंग से अपने कर्तव्य से अनुपस्थित होने पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण का जवाब तीन दिवस के अंदर समक्ष में उपस्थित होकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
कार्यालय उप संचालक कृषि जशपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार उप संचालक कृषि जशपुर में पद भृत्य श्री हरीश कुमार यादव द्वारा 30 जनवरी 2025 से अब तक बिना पूर्व सूचना, अनुमति के मनमाने ढंग से अपने कर्तव्य से अनुपस्थित है। इनके द्वारा उक्त पुनरावृत्ति बार-बार की जा रही है। इस संबंध में उप संचालक कृषि के द्वारा 04 फरवरी 2025 को समक्ष उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया था, परंतु आज दिनांक तक आप अपने कर्तव्य पर उपस्थित नहीं हुए है न ही किसी प्रकार की कोई सूचना कार्यालय को दी गई है। इससे स्पष्ट होता है कि श्री यादव वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों-निर्देशों के अवहेलना करने के पूर्ण रूप से आदि हो चुके है एवं आप शासकीय सेवा नहीं करना चाहते है।
उनका यह कृत्य पदीय दायित्व के प्रति गंभीर लापरवाही बरतने के साथ ही, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना है, जो छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 (1) (एक), (दो) एवं (तीन) के विपरीत होने से गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है। इस हेतु कृषि विभाग के उप संचालक ने निर्देशित किया है कि श्री यादव अपना स्पष्टीकरण का जवाब तीन दिवस के अंदर अधोहस्ताक्षरी के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करें, स्पष्टीकरण जवाब संतोषप्रद नहीं होने पर आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी। जिसके लिए श्री हरिश कुमार यादव स्वयं जिम्मेदार होंगे ।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

    समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश जशपुरनगर 06 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न…

    Read more

    राज्यस्तरीय रोजगार मेला 7 और 8 अक्टूबर को रायपुर में 10वीं-12वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग, एमबीए-एमसीए युवाओं के लिए रोजगार के अवसर

     85 कंपनियों एवं प्लेसमेंट एजेंसियों ने 11,500 से अधिक रिक्त पदों की दी जानकारी जशपुरनगर 06  अक्टूबर 2026/ प्रदेश में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रायपुर में…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी