Ro no D15139/23

राज्यस्तरीय रोजगार मेला 7 और 8 अक्टूबर को रायपुर में 10वीं-12वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग, एमबीए-एमसीए युवाओं के लिए रोजगार के अवसर

 85 कंपनियों एवं प्लेसमेंट एजेंसियों ने 11,500 से अधिक रिक्त पदों की दी जानकारी

जशपुरनगर 06  अक्टूबर 2026/ प्रदेश में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रायपुर में 7 और 8 अक्टूबर को रोजगार का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा बूढ़ापारा स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में दो दिवसीय राज्यस्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में 10वीं-12वीं पास से लेकर आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, स्नातक तथा एमबीए-एमसीए योग्यताधारी युवाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
रोजगार मेले में चयनित युवाओं को 8 अक्टूबर को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब द्वारा ऑफर लेटर वितरित किए जाएंगे।
रायपुर में सहायक संचालक श्री केदार पटेल ने बताया कि अब तक 85 कंपनियों एवं प्लेसमेंट एजेंसियों से 11,500 से अधिक रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त हुई है। अन्य कंपनियों से भी लगातार संपर्क किया जा रहा है, जिससे उपलब्ध रोजगार अवसरों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। मेले में स्थानीय कंपनियों के साथ राष्ट्रीय स्तर की कंपनियां भी युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।
ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
रोजगार मेले की आवेदन एवं चयन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए ई-रोजगार पोर्टल का उपयोग किया जा रहा है। इच्छुक युवा www.erojgar.cg.gov.in  पर पंजीयन कर घर बैठे उपलब्ध पदों की जानकारी देख सकते हैं तथा अपनी योग्यता के अनुसार पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। युवाओं के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
पोर्टल पर विभिन्न कंपनियों एवं प्लेसमेंट एजेंसियों की रिक्तियां प्रदर्शित की गई हैं। इससे अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में शामिल होने से पहले ही अपनी रुचि और योग्यता के अनुरूप नौकरी के विकल्प चुनने का अवसर मिलेगा। वहीं, नियोजक पोर्टल पर उपलब्ध उम्मीदवारों की प्रोफाइल एवं आवेदन देखकर अपनी आवश्यकता के अनुसार प्रारंभिक चयन भी कर सकेंगे।
युवाओं को कौशल और योग्यता के अनुरूप अवसर देने का प्रयास
कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास और उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। रोजगार मेले के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

  • Related Posts

    मातृत्व की राह में सरकार बनी सहारा, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से वर्षा पुरी को मिला आर्थिक संबल

    *सहायता राशि से बच्चे के पोषण और जरूरी जरूरतों को पूरा करने में मिली मदद, परिवार पर कम हुआ आर्थिक बोझ*   *प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति वर्षा पुरी…

    Read more

    सेवा की कहानी: अपने घर का सपना हुआ साकार, रागिनी के परिवार को मिला खुशियों का आशियाना

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आम परिवारों के अपने घर के सपने को साकार करने की दिशा में प्रयास*   *वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी.…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी