Ro no D15139/23

वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर शर्मा की बात बेबाक..समझने में ज़रा सा वक्त लेना, नेता हूँ कोई भरोसा नहीं । मुल्क विकसित हो गया, कि तरक्की कागज़ों में बोलती दिखती है । .

एक कहावत है ” तुम करो तो रासलीला हम करे तो कैरेक्टर ढीला ” जो इन दिनों सांय सांय वाली दुरंगी सरकार पर खरी उतरती दिखती है । जब दुरंगी सरकार व उनकी पार्टी विपक्ष में थी तब उन्हें शराब और शराबियों के सेहत की काफी चिंता थी । शराब बंदी के प्रबल पक्षधर थे दाऊ की तिरंगी सरकार को शराब बंदी के दावों व वादा खिलाफी और शराब की बढ़ती कीमतों और उसकी क्वालिटी को लेकर भी चिंतित रहते थे । उन्होंने सरकार को कई बार इस विषय पर घेरने की कोशिश भी की , आबकारी मन्त्री से तीखी नोकझोंक व हास्य व्यंग्य भी सुर्खियाँ बटोरता रहा है फिलहाल शराब घोटले को लेकर तिरंगी सरकार के साक्षर मंत्री जेल में है । विधानसभा चुनाव में शराब बंदी के दावों और वादों के साथ सत्ता में आते ही दाऊजी और उनकी तिरंगी सरकार सरकारी शराब दुकानों को लेकर दुरंगी सरकार का मजाक उड़ाते उड़ाते शराब की व्यापारी बन गद्दीदार बन गई । वैसे ही शराब के मुद्दे में दाऊ की तिरंगी सरकार को घेरते घेरते सत्ता मर आई दुरंगी सांय सांय वाली सरकार को शराब और इसकी कमाई बड़ी प्यारी लगने लगी क्योंकि अब अपनी आम जनता की सरकार है । शराब दुकान बंद करने की जगह अब प्रीमियम शाप खोलने की तैयारी में दिखने लगी है सरकार । प्रीमियम शॉप की आड़ में शहर के बीच अच्छी और उच्चकोटि की प्रीमियम शराब शोरूम के शक्ल में आसानी से जल्द ही उपलब्ध होने लगेगी ।
सरकार किसी की भी हो शराबी अत्यंत शालीन जीव होता है , बिना किसी विरोध के सरकार जैसी शराब पिला दे पी लेता है इसीलिए शराबियों का प्रिय नारा ” पियेगा इंडिया तभी तो जियेगा इंडिया ” बना हुआ है । वैसे एक बात माननी पड़ेगी शराबी एक ईमानदार टेक्स दाता है । उसका तो आयकर विभाग द्वारा सम्मान होना चाहिए कि ईमानदारी से बिना किसी विरोध के टैक्स अदा करता है , वरना सरकार किसी भी समान पर टैक्स लगा दे या रेट बढ़ा दे बवाल मचा जाता है , लोग सड़कों पर उतर आते है, ज्ञापन सौंपे जाते है ,पुतला दहन का कार्यक्रम भी होता है , परंतु आज तक महंगी होती शराब को लेकर कभी किसी शराबी या शराबियों के गुट ने सड़क पर उतर कर विरोध नही किया । देश मे बढ़ती मंहगाई मुफ्तखोरी की योजनाओं से खाली होते खजाने के बावजूद ऐसे समय में शराबीयो का संयम काबिले तारीफ है। देश के प्रति सच्ची श्रद्धा , अनुशासन , सहनशीलता , शालीनता और संयम सीखना है तो किसी शराबी से सीखे । वैसे चुनावी मौसम में बरसने वाले वादों के चलते 5 लाख का मुफ्त इलाज, प्रधानमंत्री आवास में मकान, 35 किलो मुफ्त में चावल , सायकल , सिलाई मशीन , महतारी वंदन में 1000 रुपये प्रतिमाह और ना जाने क्या क्या मुफ्त की चीजों के साथ अब कमाने की चिंता भी खतम । अब आप शान से कह सकते है कि –
हम उस देश के वासी है ,
जहाँ मुफ्तखोरी की योजनाओं पर जनता पलती और
राजनीति चलती व नेता चुने जाते है ।
चलते चलते एक सवाल :-
अवैध क्रेशर प्लांट की कमाई और जिले के खनिज अधिकारी
का रिश्ता क्या कहलाता है ?
और अंत मे
समझने में ज़रा सा वक्त लेना, नेता हूँ कोई भरोसा नहीं ।
मुल्क विकसित हो गया, कि तरक्की कागज़ों में बोलती दिखती है ।

#जय हो 2 अप्रैल 2025 कवर्धा (छत्तीसगढ़)

  • Related Posts

    शिक्षक सदैव बच्चों को संस्कारवान बनाती है चोवा राम साहू

    *शिक्षक दिवस पर बामी स्कूल में गुरुजनों का सम्मान, विद्यार्थियों को भी दिए उपहार*   कवर्धा। शिक्षक दिवस के अवसर पर हाई स्कूल बामी में चोवा राम साहू पूर्व मंडी…

    Read more

    पंडरिया में विधायक भावना बोहरा संग दिखी तीज की उमंग और मातृशक्ति का संगम, 8000 से अधिक महिलाओं ने मनाया तीज मिलन का उत्सव

    पंडरिया में सजा तीज का रंग, विधायक भावना बोहरा संग 8000 से अधिक माताओं-बहनों ने उत्साह के साथ मनाया तीज मिलन समारोह   हरियाली, उमंग और अखंड सौभाग्य की मंगलकामना…

    Read more

    NATIONAL

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल