Ro no D15139/23

पीएचई विभाग द्वारा लगातार ग्रामों का निरीक्षण कर पेयजल की उपलब्धता और गुणवत्ता का किया जा रहा निरीक्षण

पीएचई विभाग द्वारा बंद हैण्डपम्पों का मरम्मत कर की जा रही पेयजल आपूर्ति
– पानी के संबंध में शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 18002330008 जारी
राजनांदगांव 03 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरूण साव के निर्देशानुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी पेयजल व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए ग्रामों में निरीक्षण कर रहे है। ग्रीष्मकाल में पानी की व्यवस्था बनाये रखने के लिए पीएचई की टीम जिले के सभी ग्रामों में पेयजल की व्यवस्था की जांच एवं सोर्स का निरीक्षण कर रही है। बंद पाए गये सुधार योग्य हैण्डपम्पों को मरम्मत किया जा रहा है। जल संबंधी किसी भी समस्या के त्वरित निराकरण के लिए भ्रमण के दौरान पेयजल की व्यवस्थाए पानी की गुणवत्ता की जांच की जा रही। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मैदानी अमला द्वारा जिले के ग्राम रानीतराई, सिंघोला, इंदावानी, मलपुरी, भोथीपारखुर्द, खैरझिटी, ढूडिया, भेंडरवानी, बिहावबोड, कातलवाही, रूआतला, झालाकोला तथा रामतराई में जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सरपंच, ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से ग्रीष्म ऋतु में पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में चर्चा की गई। पानी की किसी भी प्रकार की समस्या के लिए विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर 1800 2330008 जारी किया गया है। यह नंबर 24 घंटे क्रियाशील है तथा पानी की किसी भी प्रकार की समस्या के लिए ग्रामीण इस नंबर पर कॉल कर अपनी समस्या को दर्ज करा सकते हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मैदानी अमला द्वारा निरीक्षण के दौरान पेयजल की व्यवस्था, पानी की जांच कर उसकी गुणवत्ता को सुनिश्चित किया जाता है। इसके अलावा पानी से संबंधित समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जा रहा है।

  • Related Posts

    रबी 2026 में फसल विविधीकरण एवं वैकल्पिक खेती को बढ़ावा देने कृषि विभाग की तकनीकी कार्यशाला आयोजित

    – द्वि-फसलीय क्षेत्र के विस्तार, अनुबंध खेती एवं किसानों की आय में वृद्धि पर दिया गया जोर*   राजनांदगांव 25 सितम्बर 2026। रबी वर्ष 2026 में जिले में द्वि-फसलीय क्षेत्र…

    Read more

    पटाखा दुकानों में आग से बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी

    अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई*   राजनांदगांव 23 अक्टूबर 2026। नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ मुख्यालय नवा रायपुर द्वारा जिले की सभी…

    Read more

    NATIONAL

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    भागलपुर में 27 अक्टूबर को होगा ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ महानाट्य का मंचन, प्रवेश निःशुल्क

    भागलपुर में 27 अक्टूबर को होगा ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ महानाट्य का मंचन, प्रवेश निःशुल्क

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर