Ro no D15139/23

कलेक्टर के निर्देश पर अमल : सीएचसी मगरलोड में हो रहे सुरक्षित सिजेरियन प्रसव

*उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं का हुआ सीएचसी में सुरक्षित प्रसव*

धमतरी 07 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं का सिजेरियन ऑपरेशन से सुरक्षित प्रसव कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने इन स्वास्थ्य केन्द्रों में सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को भी निर्देशित किया है। कलेक्टर के निर्देश पर अमल करते हुए सीएचसी मगरलोड में आज उच्च जोखिम दो गर्भवती महिलाओं का ऑपरेशन से सुरक्षित प्रसव कराया गया। इनमें ग्राम कुण्डेल की श्रीमती भानमती यादव और मगरलोड की श्रीमती नंदनी सिन्हा है। श्रीमती भानमती यादव का छः साल के बाद प्रथम प्रसव हुआ है। उन्हें ओलिगो हाइड्रो मिनास अर्थात गर्भ में पानी की कमी होने के कारण ऑपरेशन कर सुरक्षित प्रसव किया गया, बच्चे का वजन तीन किलोग्राम का है और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ है। वहीं श्रीमती नंदनी सिन्हा का प्रसव समय आने के बाद भी सामान्य प्रसव नहीं हो पा रहा था और म्यूकोनियम पास हो गया था, जिससे बच्चा खतरे की स्थिति में था। इनका भी ऑपरेशन कर सुरक्षित प्रसव किया गया, बच्चा 2.6 किलोग्राम का है और जच्च-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.यू.एल.कौशिक ने बताया कि दोनों उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की सूचना खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शारदा ठाकुर द्वारा उन्हें दी गई। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए जिला से एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट डॉ.टी.आर. ध्रुव को लेकर मगरलोड सीएचसी पहुंचे, जहां पहले से ही ऑपरेशन की तैयारी में मगरलोड के डॉ. महेश शर्मा थे। एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट डॉ ध्रुव के पहुंचते ही ऑपरेशन की गई। इससे पहले चार अप्रैल को हुए सीजेरियन प्रसव वाले जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य की जानकारी डॉ.कौशिक द्वारा वार्ड में जाकर ली गई, जहां मां और बच्चा दोनों स्वस्थ है। सीएमएचओ ने सामान्य खानपान, स्वच्छता संबंधी सलाह माता को दिया। गर्मी को देखते हुए वार्ड में कूलर, पंखा, एडजास्ट को व्यवस्थित करने और साफ-सफाई पर ध्यान देने के निर्देश खण्ड चिकित्सा अधिकारी को दिए।

  • Related Posts

    भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिला आर्थिक संबल — धमतरी जिले के 23 हजार से अधिक हितग्राहियों के खातों में पहुंची 33 करोड़ से अधिक राशि

    धमतरी, 25 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि…

    Read more

    विशेष बच्चों के लिए गहन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 74 बच्चों की स्क्रीनिंग

    धमतरी, 25 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार आज सिविल अस्पताल नगरी में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार