Ro no D15139/23

सभी नगर निगमों में बनेंगी विकास समिति, शहर के विकास के लिए सब मिलकर करें काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री से मिले प्रदेश के 12 नगर पालिक निगमों के महापौर
शहर के विकास के लिए रखी अपनी-अपनी बात
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के सभी नगर निगमों में विकास समिति बनाई जाएगी। अपने शहर के विकास के लिए डॉक्टर, इंजीनियर, सिटी प्लानर, प्रोफेसर, लेक्चरर, टीचर सब मिलकर काम करेंगे। हमने इसी बजट में शहरों में विकास समिति बनाने का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के महापौरों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महापौर शहर के प्रथम नागरिक हैं। नगर और नागरिकों के विकास के लिए पूरी क्षमता, समर्पण और सेवा भावना से काम करें। उन्होंने कहा कि हमारे शहर विकास के मामले में अव्वल रहें, इसके लिए नगर विकास के रोडमेप पर लगातार चर्चा की जाएगी। म.प्र. महापौर संघ के अध्यक्ष श्री पुष्यमित्र भार्गव (महापौर इंदौर) के नेतृत्व में प्रदेश के 12 शहरों के महापौर ने सोमवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में सौजन्य भेंट की। महापौरों ने शहर के विकास के लिए अपनी-अपनी बात रखी।
भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, उज्जैन महापौर श्री मुकेश टटवाल, सागर महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, रीवा महापौर श्री अजय मिश्रा, खंडवा महापौर सुश्री अमृता यादव, रतलाम महापौर श्री प्रह्लाद पटेल, देवास महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, छिंदवाड़ा महापौर श्री विक्रम आहाके, कटनी महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, बुरहानपुर महापौर सुश्री माधुरी पटेल और सिंगरौली महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल ने प्रदेश के पवित्र शहरों में शराबबंदी लागू करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्पगुच्छ देकर एवं अंगवस्त्रम् ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया।
जल गंगा जल संवर्धन अभियान के कामों को दें प्राथमिकता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। जल बचाना बेहद जरूरी है। इसलिए सभी महापौर अपने निगम क्षेत्रों में इस अभियान के तहत प्राथमिकता से जल संरक्षण के काम कराएं और जन सहभागिता से इस अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में औद्योगीकरण के लिए प्रयास जारी हैं। नगर निगम अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रस्ताव दें। बच्चों, अकांक्षी युवाओं को कैरियर डेवलपमेंट कैंप या व्यक्तित्व सुधार शिविर आदि लगाएं। अपने जन बल (समर्थन) का उपयोग शहर के विकास में करें। नगर सरकार की अवधारणा को मजबूत बनाने के लिए काम करें। निगम मित्तव्यता बरतें, अपने खर्च कम करें और विकास के कामों के लिए राजस्व जुटाएं। हर साल नए नए काम करें और आय अर्जन के स्रोत सृजित करके आत्मनिर्भर बनने की ओर आगे बढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को महापौर संघ के अध्यक्ष ने मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में महापौरों के लिए प्रोटोकॉल बनाए जाने, इनके वित्तीय अधिकार बढ़ाए जाने, नगर निगमों में अधिकारियों व कर्मचारियों की कमी की पूर्ति किए जाने और महापौरों को एक-एक सुरक्षाकर्मी भी दिए जाने की मांग की गई है।

  • Related Posts

    “सुरक्षित आवास, समावेशी विकास, विकसित मध्यप्रदेश” ड्रॉफ्ट पर सुझाव आमंत्रित

    विशेषज्ञों के साथ आम लोगों की राय होगी महत्वपूर्ण कमजोर एवं निम्न आय वर्ग के लोगों को मिल सकेंगे बेहतर आवास भविष्य में आवास उपलब्ध कराने में निजी सहभागिता को…

    Read more

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री पाटिल से की सौजन्य भेंट

    भोपाल : IMNB NEWS AGENCY मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को नई दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    Read more

    NATIONAL

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे