Ro no D15139/23

सुशासन तिहार: संभागायुक्त और कलेक्टर ने किया नगरीय निकाय व ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण

*आम नागरिकों से लिए आवेदन, सीधा संवाद कर सुनी समस्याएं*

रायपुर, 08 अप्रैल 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप शासन की योजनाओं को पारदर्शी ढंग से आम जनता तक पहुंचाने एवं पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से मुंगेली जिले में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 11 अप्रैल तक सभी नगरीय निकाय कार्यालयों और ग्राम पंचायत भवनों में समाधान पेटी स्थापित की गई है, जिसमें आम नागरिक अपनी समस्याओं, मांगों और शिकायतों से संबंधित आवेदन डाल सकते हैं। सुशासन तिहार के प्रथम चरण के पहले दिन संभागायुक्त बिलासपुर श्री महादेव कावरे, कलेक्टर श्री राहुल देव एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने जिले के नगरीय निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया।

संभागायुक्त ने नगरपालिका मुंगेली और विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम पंचायत गीधा में समाधान पेटियों में प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली एवं विभागवार पृथक कर निराकरण के निर्देश दिए। ग्राम गीधा में पीएम आवास योजना के अंतर्गत कई आवेदन प्राप्त हुए, जिस पर संभागायुक्त ने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि सर्वे का कार्य जारी है और सभी पात्रजनों को योजना का लाभ दिया जाएगा। संभागायुक्त श्री कावरे ने आमजनों से संवाद कर योजनाओं की जानकारी दी और अधिक से अधिक लोगों को आवेदन करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को सुशासन तिहार को सफल बनाने हेतु समर्पण भाव से कार्य करने के निर्देश दिए।

*कलेक्टर ने ग्राम दशरंगपुर में पंचायत सचिव को हटाने के दिए निर्देश*

सुशासन तिहार के तहत कलेक्टर ने ग्राम धरमपुरा एवं दशरंगपुर पंचायत भवन पहुंचकर स्वयं ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त किए। ग्राम धरमपुरा में शिवराज यादव की आवास की मांग पर कलेक्टर ने तत्काल मौका निरीक्षण करने और पात्रतानुसार सर्वे सूची में नाम जोड़ने के निर्देश दिए। वहीं पंचायत सचिव के विरुद्ध लापरवाही की शिकायत पर कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए दशरंगपुर ग्राम पंचायत के सचिव को हटाने के निर्देश दिए। पहले ही दिन नागरिकों में इस पहल को लेकर उत्साह देखा गया। लोगों ने शासन की इस पारदर्शी व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान मिलेगा।

  • Related Posts

    घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग व कालाबाजारी पर जिला प्रशासन की सख्ती

     कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग ने की कार्यवाही 350 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त रायपुर, 12 मार्च 2026। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार खाद्य विभाग रायपुर के संयुक्त…

    Read more

    *”प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 1090 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग*

    रायपुर, 12 मार्च 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत ज़िले…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम