
मुंबई स्थित IIT बॉम्बे में छात्र की आत्महत्या के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है. छात्रों, अभिभावकों और अन्य लोगों ने कॉलेज के बाहर प्रदर्शन के बाद प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला सस्पेंड कर दिया गया है.
कॉलेज के बाहर प्रदर्शन
मामले को लेकर प्रदर्शनकारियों ने IIT बॉम्बे के बाहर अपनी नाराजगी जाहिर की. प्रदर्शन में छात्रों और अभिभावकों समेत अन्य लोग भी शामिल हुए. उन्होंने प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला की भूमिका को लेकर सवाल उठाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की.
मामले को लेकर बढ़ा दबाव
छात्र की आत्महत्या के बाद संस्थान में प्रशासनिक जवाबदेही और छात्रों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं. विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मामले में जिम्मेदारी तय करने और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.






