Ro no D15139/23

सुशासन तिहार-2025 का हुआ आगाज, रायपुर जिले के नगरीय निकायों के वार्डाें और ग्रामीण क्षेत्रों के पंचायत में लिए गए आवेदन

कलेक्टर-एसएसपी ने किया निरीक्षण, आवेदकों से उनकी समस्याओं पर की चर्चा

रायपुर 08 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार आज सुशासन तिहार-2025 का आगाज हुआ। इसी क्रम में आज जिले के नगरीय निकायों, पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों में समाधान पेटियों के माध्यम से आमजनों के शिकायत प्राप्त किए गए। राजधानी में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह और नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोन के अंतर्गत विभिन्न वार्डों की समीक्षा की और आवेदकों से चर्चा कर उनकी मांग और समस्याओं को सुना।

उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार प्रदेशभर में 8 अप्रैल से 31 मई तक 3 चरणों में आयोजित किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों और नगरीय क्षेत्रों में वार्डवार समाधान पेटी रखी गई है, जिसमें आम जनता अपनी समस्या संबंधी आवेदन डाल सकेंगे। साथ ही यह आवेदन ऑनलाईन पोर्टल sushasantihar.cg.nic.in के माध्यम से भी किये जा सकेेंगे।

  • Related Posts

    घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग व कालाबाजारी पर जिला प्रशासन की सख्ती

     कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग ने की कार्यवाही 350 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त रायपुर, 12 मार्च 2026। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार खाद्य विभाग रायपुर के संयुक्त…

    Read more

    *”प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 1090 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग*

    रायपुर, 12 मार्च 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत ज़िले…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम