Ro no D15139/23

सर्पदंश से बचाव से संबंधित दो दिवसीय कार्यशाला में विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

जगदलपुर 08 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस के निर्देश पर जिले में सर्पदंश से बचाव एवं सर्पदंश से होने वाली मृत्यु पर रोक लगाने हेतु दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन महारानी अस्पताल में किया गया। गुजरात से आए विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ.पीसी पटेल और स्नेक बाइट हीलिंग एंड एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष प्रियंका कदम के द्वारा बस्तर जिले के सभी सातों ब्लॉक के बीएमओ, आरएमए और स्टाफ नर्स को सर्पदंश से बचाव तथा उपचार सम्बन्धी विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान डॉ पीसी पटेल जिन्हें सर्पदंश से बचाव सम्बन्धी 35 साल का अनुभव और 20 हजार से अधिक सर्पदंश केस के इलाज का अनुभव है, उनके द्वारा बचाव के साथ ही आरंभिक उपचार और सघन ईलाज के सम्बंध में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। वहीं अध्यक्ष स्नेक बाइट हीलिंग एंड एजुकेशन सोसाइटी प्रियंका कदम ने सर्पदंश से बचाव के लिए स्थानीय स्तर पर व्यापक जनजागरूकता निर्मित करने पर बल देते हुए विशेष तौर पर वनांचल इलाकों में ग्रामीणों को बचाव सम्बन्धी सतर्कता बरतने के साथ ही त्वरित उपचार के लिए जागरूक किए जाने कहा। उक्त कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आम जनता को सर्पदंश से बचाव एवं उपचार के लिए जागरूक करने सहित आगामी वर्षाकालीन मौसम के दौरान सर्पदंश से होने वाली जनहानि को कम करना है। इस अवसर पर आईडीएसपी के प्रभारी नोडल डॉ वीरेंद्र ठाकुर, डीपीएम डॉ रीना लक्ष्मी और अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
  • Related Posts

    आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना में प्रवासित परिवारों का संवेदनशीलता के साथ करें पुनर्वास-कमिश्नर डोमन सिंह

        दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा जिलों के प्रवासित परिवारों के पुनर्वास की कमिश्नर ने की समीक्षा   शासन की 31 व्यक्ति मूलक एवं 14 सामुदायिक योजनाओं से पात्र परिवारों को लाभान्वित…

    Read more

    जगदलपुर में सजेगा हरियाली का उत्सव आज ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ के तहत हरित राष्ट्रीय राजमार्ग पौधारोपण का आयोजन

      जगदलपुर, 09 सितम्बर 2026/ पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के सम्मान को समर्पित राष्ट्रव्यापी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के वन विभाग एवं राष्ट्रीय…

    Read more

    NATIONAL

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ