Ro no D15139/23

जिले के ग्रामीण इलाकों में समस्या-शिकायतों के निराकरण के लिए ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह

सुशासन तिहार 2025

जगदलपुर 08 अप्रैल 2025/ राज्य शासन द्वारा प्रदेश में सुशासन की सशक्त स्थापना, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और जनसंवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से तीन चरणों में आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत मंगलवार से शुरू प्रथम चरण में जिले के ग्रामीण इलाकों में समस्या-शिकायतों के निराकरण सहित योजनाओं के तहत मांगों के समाधान के लिए लिए ग्रामीणों ने उत्साह दिखाया और अपने आवेदन पत्र ग्राम पंचायत मुख्यालयों में स्थापित समाधान पेटियों में डाला। इसके साथ ही शहरी क्षेत्र में भी नागरिकों ने अपने बुनियादी सुविधाओं से सम्बंधित समस्याओं के निदान हेतु आवेदन पत्र समाधान पेटियों में डाला। जगदलपुर ब्लॉक के कुरंदी ग्राम पंचायत मुख्यालय में उत्सव जैसा माहौल परिलक्षित हुआ जब ग्राम पंचायत कार्यालय में आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए सुबह ड्यूटीरत कर्मचारी पहुंचे तो पहले से ही ग्रामीण यहां अपनी समस्या सम्बन्धी आवेदन पत्र देने एकत्र हो गए थे। मौके पर उपस्थित सोनाधर बघेल ने बताया कि वह प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने के लिए आवेदन कर रहे हैं। वहीं बीते महीने 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके बुजुर्ग गुरु बघेल ने कहा कि वे वृद्धावस्था पेंशन योजना से लाभान्वित होने के लिए आवेदन पत्र प्रस्तुत कर रहे हैं। वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं भी अपनी समस्या और मांगों के निराकरण की आस लेकर आवेदन पत्र देने यहां पहुंची थीं। आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए ड्यूटी में लगे माड़पाल के शिक्षक श्री सूर्यपाल कश्यप ने बताया कि  कई बुजुर्ग ग्रामीण आवेदन लिख नहीं पाते उनका आवेदन पत्र तैयार कर उन्हें दे रहे हैं।
ज्ञात हो कि सुशासन तिहार-2025 आयोजन का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना, शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा विकास कार्यों में गति लाने के साथ ही आम जनता, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित करना है।

तीन चरणों में हो रहा सुशासन तिहार-2025 का आयोजन

सुशासन तिहार-2025 का आयोजन तीन चरणों में होगा। पहले चरण में 08 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। तीसरे एवं अंतिम चरण में 05 मई से 31 मई 2025 के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस तिहार को सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करने सहित  https://sushasantihar.cg.nic.in    एक पोर्टल भी बनाया गया है।
सुशासन तिहार के अंतर्गत 08 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक ग्राम पंचायत मुख्यालयों और नगरीय निकाय कार्यालयों,जनपद पंचायत कार्यालय, तहसील कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, जिला कार्यालय इत्यादि में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। इन स्थलों पर समाधान पेटी रखी गई है, ताकि लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें निःसंकोच लिखकर उसमें डाल सकें। आवेदन प्राप्त करने के लिए समाधान पेटी की व्यवस्था हाट-बाजारों में भी की गई है। साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की भी https://sushasantihar.cg.nic.in/ पोर्टल में व्यवस्था है, जनसाधारण कॉमन सर्विस सेंटर में भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ की शक्तिपीठ परियोजना पांच प्रमुख शक्तिपीठों का होगा विकास

        पर्यटन एक ऐसी यात्रा या भ्रमण है, जो मनोरंजन या फुर्सत के क्षणों का आनंद उठाने के उद्देश्य से किया जाता है। अतिथि देवो भवः भारतीय परंपरा प्राचीन…

    Read more

    बस्तर के जैविक वनोपज को नई उड़ान माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला एनपीओपी प्रमाणपत्र

        *राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत वनोपज के लिए एनपीओपी प्रमाणन प्राप्त करने वाली प्रदेश की पहली महिला किसान उत्पादक कंपनी बनी* *जैविक प्रमाणन से बस्तर के वनोपज…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?