Ro no D15139/23

आमजनों से की जा रही आवेदन पत्र की प्राप्ति द्वितीय चरण में प्राप्त आवेदनों का किया जाएगा समाधान जिले के नगरीय, ग्रामीण और विकासखण्ड मुख्यालयों में आयोजित हो रहा सुशासन तिहार

जशपुरनगर 09 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सार्थक पहल पर राज्य में ’‘सुशासन तिहार‘‘ विगत दिवस 08 अप्रैल से प्रारंभ हो गई है। जहां लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के हेतु कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले के समस्त विभागों द्वारा ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय एवं विकास मुख्यालयों में सुशासन तिहार संचालित किया जा रहा है।
सुशासन तिहार के माध्यम से प्रथम चरण में आमजनों से समस्याओं, शिकायतों का समाधान करने आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। राज्य शासन द्वारा इस दौरान पारदर्शिता, जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
जशपुर जिले में आज सुशासन तिहार के दूसरे दिन ग्राम पंचायत तरेकेला, ग्राम पंचायत रेड़े, ग्राम पंचायत पालिडीह, ग्राम पंचायत बोखी में सुशासन दिवस आयोजित कर आवेदन पत्र प्राप्ति की कार्यवाही की जा रही है। सुशासन तिहार में ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दे रही है। कई जगहों पर लोग अपनी समस्याओं और शिकायतों के निराकरण के लिए खुद आकर अपना आवेदन समाधान डिब्बे में डाल रहे हैं। जिसका अगले चरण में निराकरण किया जाएगा।
इस दौरान आमजनो को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जा रही है और योजनाओं से जुड़ने हेतु प्रक्रिया से अवगत भी कराया जा रहा है।

  • Related Posts

    दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में जटिल सर्जरी की बढ़ी सुविधा, 273 ऑपरेशन से रेफरल लगभग नगण्य

    *ब्रेस्ट व स्किन कैंसर की सर्जरी से लेकर रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी तक हो रही उपचार की सुविधा; जल्द शुरू होगी थोराकोस्कोपी और आधुनिक बर्न यूनिट* रायपुर, 17 सितंबर 2026/ दक्षिण बस्तर…

    Read more

    जशपुर जिले में ‘‘स्वच्छता ही सेवा 2026‘‘ एवं ‘‘सेवा संकल्प अभियान‘‘ का शुभारंभ

    जशपुरनगर 17 सितंबर 2026/ स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक जिले में ‘‘स्वच्छता ही सेवा 2026‘‘ एवं ‘‘सेवा संकल्प अभियान 2026‘‘ का आयोजन व्यापक…

    Read more

    NATIONAL

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर