Ro no D15139/23

मोर दुआर साय सरकार महाभियान विधायक जशपुर ने खेडार, कोडोपारा, सोनक्यारी में किया आवास सर्वेक्षण

विधायक ने ग्रामीणों से मिल दी योजनाओं की जानकारी
जशपुरनगर । मोर दुआर साय सरकार महाभियान के तहत विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत ने विभिन्न ग्रामों में आवास प्लस 2.0 के तहत हितग्राहियों के घरों में पहुंच कर सर्वे का कार्य किया। इसके तहत विधायक सर्वप्रथम जनपद पंचायत जशपुर के ग्राम पंचायत खेडार और कोदोपारा पहुंची। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत विशेष पखवाड़ा ष्मोर दुआर साय सरकार महाभियानष् के अंतर्गत आवास सर्वेक्षण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रयास है कि हर जरूरतमंद हितग्राही को अपना पक्का मकान मिल सके और एक भी व्यक्ति प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का लाभ लेने से वंचित ना रहे। इस अभियान के माध्यम से उन्होंने प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक विकास ले जाने की अपनी प्रतिबद्धता को दिखाया है। अब किसी भी व्यक्ति का अपना पक्का घर होने का सपना अधूरा नहीं रहेगा।
आवास प्लस सर्वेक्षण का शुभारंभ
इस अवसर पर विधायक ने ऑनलाइन ऐप्प के माध्यम से आवास प्लस सर्वे का कार्य ग्रामीणों के घर पहुंच कर किया। सोनक्यारी में उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार को पक्का और सुरक्षित घर प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान उनके साथ कृपा शंकर भगत, काजल राय, नसरूल्ला सिद्धकी, आनंद कुमार यादव, बलवंत गुप्ता, जितेन्द्र ताम्रकार, अरबिंद बरवा, मणीभूषण पाठक, संजय नाग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि मोर दुआर साय सरकार महाभियान का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के ग्रामीण परिवारों को पक्का और सुरक्षित घर प्रदान करना है। इस मोर दुआर साय सरकार महाभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के लिए घर-घर जाकर पात्र परिवारों का सर्वेक्षण किया जा रहा है ताकि उन्हें आवास योजना का लाभ मिल सके एवं जल्द से जल्द आवास की स्वीकृति एवं निर्माण कार्य कराया जा सके। यह महाभियान तीन चरणों में संचालित होगा।

  • Related Posts

    कवर्धा जिला मुख्यालय स्थित स्नेहा हॉस्पिटल के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना सामने आई

    कवर्धा- । तेंदुए की मौजूदगी की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वन विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित…

    Read more

    कुरूद में गूंजा नवाचार का संदेश, 150 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नए विचार

    पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाली नवाचार प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित   धमतरी, 5 अक्टूबर। युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और नए व्यवसाय की सोच…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?