Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2025 के तहत परिवहन विभाग लगाएगा लर्निंग लाइसेंस शिविर

आम जनता का मौके पर बनाया जाएगा लर्निंग लाइसेंस
अम्बिकापुर । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे “सुशासन तिहार 2025“ के अंतर्गत परिवहन विभाग द्वारा आम जनता की समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए ब्लॉक स्तर में विशेष लर्निंग लाइसेंस शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा शिविरों की रूपरेखा तय कर ली गई है।
जारी आदेशानुसार, परिवहन निरीक्षक श्री मिथलेश कुमार वर्मा को अभियान का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके मार्गदर्शन में विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी 22 अप्रैल से 1 मई 2025 तक जिले के विभिन्न जनपद पंचायत मुख्यालयों में लर्निंग लाइसेंस शिविरों का संचालन करेंगे।
लर्निंग लाइसेंस शिविर का विवरण इस प्रकार हैः
22 अप्रैल-जनपद पंचायत अंबिकापुर, 23 अप्रैल- जनपद पंचायत लखनपुर, 24 अप्रैल- जनपद पंचायत उदयपुर, 25 अप्रैल-जनपद पंचायत लुंड्रा, 28 अप्रैल- जनपद पंचायत सीतापुर,29 अप्रैल- जनपद पंचायत बतौली, 30 अप्रैल एवं 1 मई- जनपद पंचायत मैनपाट में लर्निंग लाइसेंस आयोजित किए जाएंगे।
लर्निंग लाइसेंस शिविरों में उपस्थित रहकर विभागीय कार्यों के संचालन हेतु अधिकारियों व कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनमें प्रमुख रूप से श्री आशीष मिश्रा, प्रोग्रामर, श्री मोहन कुमार कंडरा,सहायक ग्रेड-2, श्री आमोश कुमार एक्का, सहायक ग्रेड-2, और श्री पवन कुमार साहू, सहायक ग्रेड-3 शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, जिले के विभिन्न परिवहन सुविधा केंद्र जैसे प्रिंस, सुरभि, महामाया गुप्ता, विजन, अग्रवाल, गुप्ता कपिल, गुलशन यादव, अंकित, एक्का, मनसा, अभिजीत, सारा तथा शिवोम ऑन सर्विस आदि को भी इन शिविरों में सक्रिय सहयोग के लिए नियुक्त किया गया है। जिला परिवहन अधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में पहुँचकर लर्निंग लाइसेंस बनाने की सुविधा का लाभ उठाएं।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात