Ro no D15139/23

नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य

अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त, नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर श्री विनय अग्रवाल की अध्यक्षता में तकनीकी टीम और सड़क निर्माण कार्य के ठेकेदारों की  बैठक ली गई।  नगर पालिक निगम अम्बिकापुर क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों को गति देने तथा आगामी कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आयुक्त ने सभी जोन अभियंताओं को निर्देशित किया कि बारिश रुकते ही ठेकेदारों से समन्वय स्थापित कर स्वीकृत सड़क निर्माण कार्यों में गड्ढा भराई, समतलीकरण तथा प्रावधानित नाली एवं पुलिया निर्माण का कार्य तत्काल प्रारंभ कराया जाए। वहीं, जिन सड़क निर्माण कार्यों के कार्यादेश जारी हो चुके हैं, उनके डामरीकरण का कार्य अक्टूबर माह के मध्य से प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।
आयुक्त ने सभी अभियंताओं एवं कार्य एजेंसियों को निर्धारित समय-सीमा में मानक एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के साथ-साथ निर्माण के दौरान यातायात व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
वर्तमान में नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा लगभग 42 छोटे-बड़े सड़क निर्माण कार्य कराए जाने हैं, जिनमें 36 कार्य अधोसंरचना मद तथा 6 कार्य मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के अंतर्गत शामिल हैं।

बैठक में निगम के कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता एवं जोन इंजीनियर सहित कार्य एजेंसियों मेसर्स राधा जीवन प्रोजेक्ट्स, मेसर्स तेजस इन्फ्राटेक, श्री प्रकाशचंद राय एवं मेसर्स कालिका कन्स्ट्रक्शंस के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    लगातार बारिश के बीच धमतरी जिले के जलाशयों में बढ़ा जलस्तर

    गंगरेल में 97.16 प्रतिशत जलभराव, 34,282 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा महानदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट, नदी-नालों से दूर रहने की अपील   धमतरी, 12 सितंबर 2026। जिले में…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात