Ro no D15139/23

सुशासन तिहार का असरः आवेदनों पर कार्रवाई शुरू

ग्राम जोता में चला बुलडोजर, अवैध प्लॉटिंग पर लगाई रोक
ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार

रायपुर, 21 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेशभर में सुशासन तिहार का आयोजन हो रहा है। सुशासन तिहार के प्रथम चरण में आमजनों से उनकी समस्याओं और मांग संबंधी आवेदन मंगाए गए। वहीं, द्वितीय चरण में उनका समाधान किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिले के अधिकारी-कर्मचारी सजगता के साथ आवेदनों का निराकरण कर रहे हैं।

सुशासन तिहार के अंतर्गत ब्लॉक तिल्दा के ग्राम गोता में अवैध प्लॉटिंग, काले धुंए से प्रदूषण, शासकीय जमीन पर कब्जा और मेन रोड पर ब्रेकर होने की शिकायत प्राप्त हुई। ग्रामवासी लंबे समय इन समस्याओं से ग्रसित थे और शिकायत कर रहे थे। आवेदन में उन्होंने बताया कि ग्राम जोता में अवैध प्लाटिंग कर राजस्व का नुकसान किया जा रहा है।

सुशासन तिहार के अंतर्गत यह आवेदन मिलते ही नायब तहसीलदार श्री विपिन पटेल सहित राजस्व अमले ने बुलडोजर अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलवाकर रोक लगवाई। तहसीलदार श्री पटेल ने बताया कि सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए आज अवैध प्लॉटिंग को रोका गया।

ग्रामवासियों ने इस कार्रवाई पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कि सुशासन तिहार एक अच्छी पहल है जिससे आमजनों को राहत मिल रही है।

  • Related Posts

    कृषि महाविद्यालय कुरूद की छात्रा नियति साहू की पुस्तक का राज्यपाल ने किया विमोचन

    युवा लेखिका की रचनात्मक उपलब्धि पर कृषि महाविद्यालय में हर्ष का वातावरण, कलेक्टर ने की सराहना   धमतरी, 5 अक्टूबर 2026। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुरूद की द्वितीय वर्ष…

    Read more

    सेवा सेतु अभियान : ‘सरकार आपके द्वार’ शिविरों में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

    देवरगांव, बंसीताल और अमाडांड क्लस्टर पंचायतों में आयोजित हुए जनसमस्या निवारण शिविर*   *अमाडांड में 75 हितग्राहियों को मिला आबादी पट्टा, आवास पूर्ण करने वाले परिवारों को सौंपी गई प्रतीकात्मक…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?