Ro no D15139/23

कलेक्टर ने नगरी में विकासखंड अधिकारियों की ली क्लास

धमतरी 25 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज नगरी पहुंचकर वहां विकासखंड अधिकारियों की क्लास ली। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि नगरी विकासखंड के विकास के अनेक अवसर उपलब्ध है, आप सभी अधिकारी इन कार्यों को सूचीबद्ध करें, और इन कामों को अंजाम तक पहुंचाये। बैठक में कलेक्टर ने सबसे पहले पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन स्थानों पर पेयजल की समस्या है, उन स्थानों पर अधिकारी नये विकल्पों की तलाश करें, किसी भी परिस्थिति में पानी की कमी क्षेत्र में न हो इस बात का ध्यान रखें। उन्होंने श्रृंगी ऋषि मंदिर के नीचे पर्याप्त पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। कलेक्टर ने विकासखंड में जल जीवन मिशन अंतर्गत चल रहे कार्यों की भी जानकारी ली, और इन कामों को तेजी से पूरा करने कहा। बैठक में एसडीएम सुश्री प्रीति दुर्गम, सीईओ जनपद पंचायत नगरी श्री करूण सागर पटेल के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर ने पशुपालन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए क्षेत्र में पशुपालन के अवसरों के बारे में पूछा। अधिकारियों ने बताया कि कुछ प्रकरण बैंक से अस्वीकृत हो जाते है, कलेक्टर ने ऐसे हितग्राही जिनके प्रकरण निरस्त हुए या बैंकों द्वारा अस्वीकृत किये गये है, उनकी सूची देने कहा। उन्होंने मुर्गी और बकरी पालन के लिए शेड तैयार करने प्रकरण बनाकर प्रस्तुत करने और एनएलएम के तहत मिले लक्षय को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही धरती आबा के तहत मिले आवेदनों के बारे में पूछा। कलेक्टर ने सुशासन तिहार में मिले आवेदनों के निराकरण की स्थिति भी पूछा और इस काम को प्राथमिकता से करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने नगर को व्यवस्थित हो सुंदर बनाने हेतु भी नगर पालिका अधिकारी से चर्चा की। इसके साथ ही पेयजल की पूर्ति हेतु निर्माणाधान वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के प्रगति की समीक्षा की और इसमें आ रही दिक्कतों के बारे में भी पूछा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सड़क चौड़ीकरण कार्य में समन्वय स्थापित कर समय सीमा में पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने पी एम आवास योजना के तहत किए जा रहे सर्वे की जानकारी ली और इसमें तेज़ी लाने कहा। इसके साथ ही ऐसे आवास जो स्वीकृत हो गये है, किन्तु उनका कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हो पाया है, उन आवासों को भी शीघ्र प्रारंभ कर पूर्ण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियें से महतारी वंदन योजना के तहत जिन महिलाओं को राशि नहीं मिल पाई उसका कारण पता कर इसका जल्द निराकरण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने निर्माणधीन आंगनबाड़ी भवन, पढ़ने वाले बच्चे और गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, अपार आई डी की स्थिति और मिशन अव्वल के तहत किए जा रहे गतिविधियों की जानकारी भी बैठक में ली।

  • Related Posts

    अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, दो रातों में 6 हाइवा जब्त

    राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप   धमतरी, 9 सितंबर 2026। जिले में खनिज संपदा के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी…

    Read more

    सरकारी स्कूलों में नवाचार की क्रांति, धमतरी के शिक्षकों के समर्पण से बदले बच्चों के दिन, राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित

    रायपुर,09 सितंबर 2026/   सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए हमेशा बड़े संसाधनों की आवश्यकता नहीं होती, बल्कि साफ नीयत, नई सोच और बच्चों के भविष्य के प्रति सच्चा…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर